भारत विकास परिषद अजमेर की वर्ष 2021 22 की चुनाव शाखा की साधारण सभा में आयोजित किए गए जहां चुनाव पर्यवेक्षक श्यामसुंदर दरगड़ के नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुई शाखा संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि वर्ष 2021 22 के लिए अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष कए दायित्वधारियों का चयन किया गया जहां अध्यक्ष पद के लिए रौनक सोगानी, सचिव के रूप में रितेश गर्ग तथा कोषाध्यक्ष के रूप में मोहित बंसल को जिम्मेदारी दी गई है वहीं शाखा के उपाध्यक्ष पद के लिए विकास पालीवाल , सहसचिव की जिम्मेदारी कमल जैन को दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष तरुण मिनावत ने बताया कि वर्ष 2021-21 में शाखा द्वारा सेवा के विभिन्न कार्य किए गए जहां कोरोनाकाल में शाखा ने अपने स्तर पर अधिक से अधिक सहायता करने का प्रयास किया साथ ही परिणय उत्सव कार्यक्रम में निर्धन परिवार की जोड़ों का विवाह भी हाल ही में संपन्न कराया गया।
आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए इस वर्ष परिणय उत्सव 2021 ,योग अमृत 2021 सहित शाखा के सभी प्रकार के प्रकल्प जैसी थी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और सेवा प्रकल्प के अंतर्गत अप्रैल माह में शहर में 25 स्थानों पर अस्थाई प्याऊ लगाना ,परिंडे लगाना तथा पशुओं के लिए खेली लगाना महत्वपूर्ण कार्य रहेंगे।
इसी क्रम में आगामी 14 मार्च को शाखा द्वारा मित्तल हॉस्पिटल में रक्त्दान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव अनुज गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर जिला समन्वयक रामचंद्र शर्मा ,सुमित टाक, नीरज कोठारी ,मनीष बंसल ,लोकेश बंसल, संजय मकवाना, बंटी कच्छावा,दिव्य जैन, स्वप्निल राठौड़, पुनीत बंसल ,राजकुमार भाटी, प्रतिभा कोठारी ,तनु गोयल , प्रीती मकवाना ,खुशी बंसल, नीतू पालीवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे।