दिनांक 08 मार्च को अजमेर मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस आयोजन में अजमेर मंडल पर कार्यरत महिला कर्मियों ने हिस्सा लिया।
इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु ‘‘नेतृत्व में महिलाऐं – कोविड-19 विश्व में समान भविष्य प्राप्त कर रही’के अंतर्गत 10 महिला रेल कर्मियों को कोविड महामारी में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान स्वरूप मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका द्वारा नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में विद्या शर्मा- मुख्य नर्सिंग सुपरवाइजर, मदीना- वरिष्ठ माली, प्रीति यादव- स्टेशन मास्टर, नेहा यादव- जूनियर इंजीनियर, राखी राठौड- सहायक लोको पायलट, अंजू खांडे- तकनीशियन, श्वेता शर्मा- सहायक रिजर्वेशन सुपरवाइजर, विमला- कॉन्स्टेबल, संतोष- ट्रैक मेंटेनर, मनीषा मीना- स्टेशन मास्टर को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दैनिक कार्यों के अतिरिक्त विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री संदीप चौहान सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे | उल्लेखनीय है की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई पहल करते हुए महिलाओं को सम्मान में अजमेर, भीलवाड़ा और उदयपुर स्टेशन बिल्डिंग की शानदार रोशनी से सजाया गया है | भीलवाड़ा स्टेशन को जहाँ सुनहरी रौशनी से सजाया गया वहीँ अजमेर व उदयपुर स्टेशन को गुलाबी रौशनी से सजाया गया|