कला एवं संस्कृति मंत्री बी डी. कल्ला ने किया बुक क्लब का उद्घाटन

जयपुर// जवाहर कला केंद्र में एक बुक क्लब का उद्घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री बी डी. कल्ला के कर कमलों द्वारा किया गया। ये बुक क्लब एक सुसज्जित हॉल है जहाँ कवि गोष्ठियाँ नि: शुल्क और पुस्तक विमोचन सशुल्क किया जा सकता है। इस अवसर पर नूतन गुप्ता के दो काव्य संग्रह, ‘कम है तो अच्छा है’ और ‘शेड्स’ का विमोचन भी बी डी कल्ला ने किया।

इसके पश्चात् बुक क्लब में कार्यक्रम का शुभारंभ बोधि प्रकाशन द्वारा आयोजित कवयित्री सम्मेलन के द्वारा किया गया। इस कवयित्री सम्मेलन में पल्लवी माथुर, अर्चना जैन, सोनू यशराज, ज्योति पारीक, नूतन गुप्ता, अजंता देव, मुग्धा सिन्हा, ज्योति जोशी एवं अन्य कवियत्रियो ने बहुत ही दमदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर बोधि प्रकाशन की ओर से आमंत्रित कवयित्रियों को पुस्तकें उपहार स्वरूप देकर सम्मानित भी किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओ ने सम्मेलन को सफल बनाया। बोधि प्रकाशन की ओर से बुक क्लब में महिला लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई साथ ही रियायती दर पर पुस्तकें उपलब्ध रहीं । बी डी कल्ला ने कुछ पुस्तकें खरीद कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मंच संचालन शिवानी शर्मा द्वारा किया गया ।

error: Content is protected !!