डाक विभाग ने गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढाई

आज दिनांक 11 मार्च 2021 – भारतीय डाक विभाग अजमेर पोस्टमैन द्वारा उर्स सम्पन्न के पष्चात् हर वर्ष की भांति ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह पर चादर चढाई जाती है। इस वर्ष भी पोस्टमैन द्वारा आज गुरूवार को चादर चढाई जिसमें डिप्टी पोस्टमास्टर पी.डी. योगी ने ख्वाजा साहब से यह दुआ मांगी की देष कोरोना मुक्त हो और विभाग नये उचॉंईयों की ओर अग्रसर हो।
पोस्टमैन मण्डल सचिव अरविन्द धौलखेड़िया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह में चादर चढ़ाते हुए खादिम तस्सदुक हुसैन जमाली एवं उनके परिवार द्वारा भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन कई बरसो से चढाई जाती है। इस वर्ष भी पोस्टमैन द्वारा ख्वाजा साहब की मजार पर चादर चढाई व फुल पेष किये।
इस दौरान पोस्टमैन के रीजनल सैकट्री सत्यनारायण सैन, पूर्व परिमण्डल सैकेट्री के.के कुमावत, अलाउद्धीन, सीताराम मीणा, विष्णु वैष्णव, लक्ष्मण रावत, गोपाल मीणा, मोहम्मद जमील, फाल्गुनी धौलखेडिया, अरविन्द मण्डोलिया, कैलाष मण्डरावलिया, देवेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

(अरविन्द धौलखेड़िया)
पोस्टमैन
मो. 9314667613

error: Content is protected !!