संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री जागेश्वर महादेव के प्रातःकालीन पूजन के साथ ही मध्य रात्रि तक महादेव के पूजन का आयोजन किया गया ।
मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में पंडित योगेश गौतम द्वारा 5 पंडितों के साथ प्रातः 7.00 बजे से भोलेनाथ का रूद्रीपाठ के साथ दूध से अभिषेक किया।
दोपहर 4 बजे से महादेव के भजनो का कार्यक्रम रखा और सांय 6 .00 बजे जागेश्वर महादेव का नयनाभिराम श्रंगार किया गया. । सांय 7.15 बजे महाआरती कर प्रसाद वितरित किया तथा शिवरात्रि में रात्रि पूजन के विशेष महत्त्व के तहत रात्रि 9-30 बजे शिवरात्रि की विशेष पूजा हुई जो की मध्य रात्रि तक चलेगी। साथ ही मध्य रात्रि के समय कालदोष निवारण के लिए विशेष पूजा हुई।
सभी कार्यक्रमों में अध्यक्ष मनीष गोयल, योगेश गौतम, पलाश गौतम देेवेन्द्र गुप्ता, कमल कुमार, देवी शंकर रंगा, प्रेम सिंह, मयंक अग्रवाल, ललित लोढ़ा, निखिल जैन और मंदिर भक्त मंडली का सहयोग रहा।
मनीष गोयल (अध्यक्ष), देवेन्द्र गुप्ता (उपाध्यक्ष)
9928086468 , 9414003858
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर।