मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अधिवेशन में होंगे मुख्य अतिथि
===============

संघ के केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष शम्भू सिंह राठौड़ ने बताया कि रघु शर्मा प्रातः11 बजे संगठन के प्रदेश अधिवेशन का अजमेर रोड स्थित एम एल डी अकादमी परिषर में आयोजित प्रदेश अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे।
महामंत्री सत्यनारायण सोनी ने बताया कि अधिवेशन में 132 विभागों के प्रदेश भर की जिला कार्यकारिणियों सहित प्रदेश कार्यकारिणी शिरकत करेगी।आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।विभिन्न समितियों का गठन किया जाकर सफल आयोजन हेतु उन्हें उत्तरदायित्व सौंपे जा चुके है।
इस अधिवेशन में मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया जाकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को राज्य सरकार को भेजकर समस्याओ के त्वरित निस्तारण की मांग की जाएगी।