कुशासन के खिलाफ सभी उपखंड मुख्यालयों पर हल्ला बोल कार्यक्रम

दिनांक 13 मार्च 2021,शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ सभी उपखंड मुख्यालयों पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रदेश की गहलोत सरकार के विफल कार्यकाल के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं
जिसमे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बढ़ते कुशासन मे जहां आज प्रदेश में महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिजली दरो मेँ वृद्धि, बजट की झूठी घोषणाएं, अनुसूचित जाति अत्याचार अपने चरम पर है इसके चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन होगा
उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा के नेतृत्व में कल दिनांक 13 मार्च
2021को प्रातः 11रू00 बजे ,डाक बंगले से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकालकर ,जिला कलेक्टर मोहदय को ज्ञापन दिया जायेगा
इसमें अजमेर के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा के कार्यकर्ता व समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा, अजमेर

error: Content is protected !!