केकडी 14 मार्च(पवन राठी) / श्री राजपूत सभा अजमेर एवम श्री क्षत्रिय सभा केकडी के सयुक्त तत्वावधान में अजमेर जिले के नव निर्वाचित पंचायत राज एवम नगर निकाय के सदस्यों का एक सम्मान समारोह व फागोत्सव 21 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे जगदम्बा छात्रावास केकडी में आयोजित किया जा रहा है।
क्षत्रिय सभा केकडी के बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया कि रविवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मान समारोह में महाराज समता राम जी ,श्री राजपूत सभा जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा, भंवर सिंह पालड़ा, सुशील कँवर पालड़ा जिला प्रमुख अजमेर, मीनू कँवर प्रधान, पंचायत समिति मसूदा, होनहार सिंह राठौड प्रधान पंचायत समिति केकड़ी, उप प्रधान पंचायत समिति सावर प्रभाकिरण सिंह शक्तावत, किशनगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष दिनेश राठौड़, सरवाड़ नगर पालिका के अध्यक्ष छगन कँवर एवम अजमेर जिले के सभी नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, नगर निकाय के निर्वाचित पार्षद सभी का सम्मान किया जाएगा ,समारोह में जिले की सभी राजपूत संस्थानों को भी आमंत्रित किया जाएगा, बैठक में अम्बिका चरण सिंह , शंकर सिंह गौड़, महेंद्र सिंह ढोस,प्रधान होनहार सिंह, उप प्रधान प्रभाकिरण सिंह , भरत सिंह सपुनदा, भगवान सिंह खंगारोत,महेंद्र सिंह भराई, देवराज सिंह कनोज, ललित सिंह राठौड़, शक्ति सिंह हरपुरा, मनोहर सिंह सपुनदा, नरेंद सिंह राठौड़, गजराज सिंह आमलदा, नाहर सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह ढिगारिया,घीसू सिंह भाटी,भंवर चेतन सिंह राजावत सहित कई सदस्य उपस्थित थे,बैठक का संचालन बहादुर सिंह शक्तावत ने किया