बाटा तिराहे बचाओ को लेकर महासंघ ने किया प्रदर्शन

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन के नेतृत्व में आज स्थानीय बाटा तिराहे पर एलिवेटेड रोड की गलत तरीके से उतारी जा रही भुजा को लेकर तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया गया।
महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि उक्त भुजा को लेकर पिछले लगभग 22 दिनों से स्थानीय व्यापारी व आमजन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। प्रवक्ता अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि इसी कड़ी में आज व्यापारी व आमजन द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें ” बाटा तिराहे को बचाओ” व “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारे लगाकर व तख्तियां दिखाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्टर से मिलकर हस्ताक्षर युक्त फ्लैक्स मुख्यमंत्री के नाम सौंप कर एलिवेटेड रोड के गलत नक्शे को लेकर पुनः अवगत कराया जाएगा। यदि उपरोक्त मांग पर जिलाधीश द्वारा कोई विचार नहीं किया गया तो व्यापारीगण लोकतांत्रिक तरीके से धरना व प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। महासंघ के अध्यक्ष गुप्ता व धर्मेश जैन ने उपस्थित व्यापरियों व आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वे सदैव व्यापारी हितों की लड़ाई में उनके साथ हैं और प्रशासन के कोई भी गलत निर्णय का डटकर मुकाबला करेंगे व व्यापारी हितों के साथ कुठाराघात नहीं होने देंगे। सभी उपस्थित व्यापारीबन्धु व आमजन ने एलिवेटेड रोड के बाटा तिराहे के आगे बन रहे नई भुजा जो कि अजमेर के लिए नया दुर्घटना केंद्र बनाए जाने को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदर्शन करने वालों में किशन गुप्ता, धर्मेश जैन, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, जय गोयल, बालेश गोहिल, बिमल नागरानी, दिलीप टोपीवाला, शैलेश गुप्ता, संपत कोठारी, शैलेन्द्र अग्रवाल, गिरीश लालवानी, राहुल गोयल, नितिन गर्ग, अरविंद अग्रवाल, कमल अभिचन्दनी, भीष्म टेकचंदानी, विनय चेनानी, निलेश जैन, योगेश पोरवाल, मोहन सिंह, घनश्याम सिंह, अरूण गुप्ता, रोहित गर्ग आदि शामिल रहे।
प्रवक्ता
सीए विकास अग्रवाल
अजमेर शहर व्यापार महासंघ
9829535678 (मो.)

error: Content is protected !!