विगत दो वर्ष से मानसिक रूप से परेशान व अपनी स्मरण शक्ति को लगभग खो चुके 68 वर्षीय दिलशाद जो कि खानाबदोश की जिंदगी जी रहा हैं को उसकी पत्नी राबिया ढूढ़ते हुवे उत्तराखंड के कोडद्वार से अजमेर आ गई जिसने अपने असहाय पति जो विगत डेढ़ वर्ष से सर्किट हाउस के सामने शारदा नर्सिंग होम के बाहर लेटा हुवा देखा व अपने पति की दयनीय स्थिति देखकर फफककर रो पड़ी व दो दिन से उसे वापिस अपने गाँव कोडद्वार ले जाने के लिए स्थानीय व्यक्तियों से सहायता की गुहार लगा रही थी ऐसे में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रभात क्लब अजमेर के नीलेश अग्रवाल से सहायता की बात कही
प्रभात क्लब के अध्यक्ष रमाकांत बाल्दी के निर्देश पर इस पीड़ित दंपति के सहयोग के लिए अजमेर से रुड़की के वीडियो कोच के स्लीपर क्लास के टिकिट के साथ बैठाने की व्यवस्था व आगे जाने व रास्ते के खाने व अन्य खर्च हेतु नगद सहायता व मिष्ठान के पैकेट्स भेंट किये गए
प्रभात क्लब के महामंत्री अतुल पाटनी ने बताया कि इस असहाय व्यक्ति को वाकर भी दिलाया गया जिससे उसे सहारा मिल सके व गिरने से बच सके
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य आर पी अग्रवाल,डॉक्टर वाई एस झाला,राजेन्द्र गांधी,सुधीर मूंदड़ा,नितेश चौधरी, विपुल मेहता,महेश मित्तल,नीलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे
अतुल पाटनी
महामंत्री
प्रभात क्लब