फाग उत्सव सम्पन्न, गायकों ने बिखेरे फाल्गुनी रंग

केकडी 15 मार्च (पवन राठी)
रविवार रात्रि को लक्ष्मीनाथ मन्दिर के बाहर नगर के समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा विशाल फाग महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में सभी श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया एवं बाबा की जोत प्रज्वलित की गई कार्यक्रम का शुभारंभ संजय अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना से किया गया,संजय अग्रवाल द्वारा मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे,श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,रंग मत डाले रे,होली के रसिया और कई सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी उसके पश्चात गौरवी पाराशर द्वारा गुघटियो आड़े आग्यो रे,बाबा श्याम के दरबार मची रे होली,गलती तेरी ह सरकार ,रंगीलो मेरो बाबा श्याम एवं कई भजनों की प्रस्तुतियां देेेकर
माहौल को श्याम मय कर दिये इसके पश्चात दूनी (टोंक)से आये हुए सुप्रसिद्ध कलाकार गौतम शर्मा द्वारा बाबा श्याम के मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसमे बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय,होली खेले रघुबीरा,तू कितनी अच्छी है,हारे के सहारे आजा,ओ मेरे श्याम खाटू वाले सीने से मुझे लगा ले,मिक्स चंग धमाल एवं कई भजन प्रस्तुत किये गए गौतम द्वारा चंग वादन भी किया गया जिस पर सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे,केकडी के उदयीमान गायक ऋषभ मित्तल द्वारा भी अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमे मेरे सरकार आये हैं,रो रो कर फरियाद करा हा,मोरछड़ी लहराई रे,होली खेलीगा आपा गिरधर गोपाल से,रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते श्याम तेरे भगतो को तेरा ही सहारा है ओर कई भजनों की प्रस्तुतियां दी जिसपर भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। मंच संचालन केकड़ी के ख्याति प्राप्त कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच द्वारा किया गया राकेश फतेहपुरिया ने बताया कि फाग महोत्सव में फूलों की होली इत्र वर्षा एवं छप्पन भोग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अंत में बाबा श्याम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!