कांग्रेसी नेता भटनागर के निधन पर श्रद्धांजलि

अजमेर !अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट अजमेर के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रिजु झुनझुनवाला ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित भटनागर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार कंसल महेश चौहान आरिफ हुसैन अशोक बिंदल डॉ संजय पुरोहित राजेन्द्र गोयल तुषार सिंह यादव भायना चौहान ने भी निवर्तमान महासचिव भटनागर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!