केकडी 17 मार्च(पवन राठी)
केकडी की ऐतिहासिक इमारत घण्टाघर व पोपसिंह के कुएं से अतिक्रमण हटाने बाबत नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पार्षदो व पार्षद प्रतिनिधियों के शिष्ट मण्डल ने जिलाधीश अजमेर के नाम उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपकर केकडी के व्यस्ततम बाजार से अतिक्रमण हटाने व रोक कर ऐतिहासिक घण्टाघर के स्वरूप को नष्ट भृष्ट करने से रुकवाने की मांग की है,अन्यथा केकडी में अशांति फेल सकती है,पार्षदों का कहना था कि यह केकडी की ऐतिहासिक धरोहर है व इस कुंए से सभी बाजारवासी व बाहरी आगन्तुक पानी पीते है साथ ही धार्मिक तथा सामाजिक मांगलिक रश्मोरिवाज के समय तथा गर्मियों में पानी सप्लाई बाधित होने पर सेंकडो की संख्या में नगरवासी यहां से पेयजल भरकर घर ले जाते है,एक तरफ सरकार स्वच्छ जलाशय व हर घर पानी की बात करती है नगर नियोजन की बात करती है वही सरकारी विभाग ही इनको बिगाड़ने में लगे है अतः इसको शीघ्र रुकवाए व निर्माण हो रही अवैध दुकान को हटवाने की कार्यवाही शीघ्र करे।ज्ञापन की प्रति उपखण्ड अधिकारी व नगरपालिका प्रशासन को भी सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,पार्षद केलाश चौधरी, सुरेश साहू,पार्षद प्रतिनिधि दशरथ साहू,हितेश व्यास,सत्तू माली,सांवर लाल,योगी सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।