रेलवे द्वारा भुज-गांधीधाम-सामाख्याली-पालनपुर के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु भुज-बरेली स्पेशल रेलसेवा के भुज से पालनपुर स्टेशनों के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 04322, भुज-बरेली स्पेशल (सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा को दिनांक 18.03.21 से आगामी आदेषों तक प्रत्येक सोमवार, गुरूवार, शनिवार व रविवार को भुज से पालनपुर स्टेशनों के मध्य संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा भुज से 18.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 00.30 बजे बरेली पहुचेगी।
दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला (सप्ताह में 04 दिन) गरीबरथ स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा के कुछ स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला (सप्ताह में 04 दिन) गरीबरथ स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा के कुछ स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 02215, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस (सप्ताह में 04 दिन) गरीबरथ स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.03.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरूवार व शनिवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 08.55 बजे रवाना होकर जयपुर 14.00 बजे आगमन व 14.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला (सप्ताह में 04 दिन) गरीबरथ स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.03.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 12.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर 06.15 बजे आगमन व 06.25 बजे प्रस्थान कर 11.00 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुचेगी।
बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी।
गाडी संख्या 09043, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक गुरूवार को बान्द्रा टर्मिनस से 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.15 बजे भगत की कोठी पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09044, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.04.21 से आगामी आदेशों तक प्रत्येक शुक्रवार को भगत की कोठी से 16.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, जवाईबांध व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर