संजय सेठी को पद्मश्री श्रीलाल जोशी स्मृति सम्मान

लोक कलाकार एवं लोक कला संस्थान के निदेशक संजय कुमार सेठी को भीलवाड़ा में आयोजित श्री दर्शन लोक कला प्रदर्शनी के दौरान पद्मश्री श्रीलाल जोशी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

फड़ पेंटिंग के लिए विख्यात पद्मश्री श्रीलाल जोशी की स्मृति में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में देश के ख्यातनाम कलाकारों का कार्य प्रदर्शित किया गया जिसमें विभिन्न लोक कलाओं पर शोध कार्य कर रहे कलाकारों मैं से 5 कलाकारों का इस सम्मान हेतु चयन किया गया। जिसमेंलुप्त होती मांडना कला के संवर्धन और इस कला को नए आयाम देने हेतु संजय कुमार सेठी को यह सम्मान दिया गया। कलाविद रमेश गर्ग ने सेठी को स्मृति चिन्ह श्रीफल और इक्कयावन सो रुपए राशि का चेक प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि संजय कुमार सेठी विगत 25 वर्षों से लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में कार्यरत हैं जिन्होंने मांडना कला मैं अपनी विशेष पहचान बनाई और उसमें नवीन प्रयोग करते हुए इस कला को आंगन की बजाए कैनवास पर उकेरा जिसे देश विदेश में खूब सराहा गया है। सेठी की मांडना से जुड़ी पेंटिंग कई राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित हो चुकी हैं साथ ही कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं व उन्होंने मांडना विषय पर कई कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं को इस विधा से जोड़ा है।

प्रदर्शनी के संयोजक कल्याण जोशी और के.जी. कदम ने बताया कि श्री दर्शन कला प्रदर्शनी में संजय सेठी की मांडना पेंटिंग प्रदर्शित हुई जिसमें सेठी ने कोरोना काल को दर्शाते हुए महिलाओं को मास्क लगाकर मांडना बनाते हुए सावधानी और सामाजिक दूरी का संदेश दिया गया है।

error: Content is protected !!