अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि लगभग पिछले 50 दिनों से महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में बाटा तिराहा बचाओ को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा है। अग्रवाल व गंगवाल ने बताया कि इसी क्रम में आज जिले के सांसद भागीरथ चौधरी, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, मेयर ब्रजलता हाड़ा, कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, भाजपा अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा, पार्षद भारती श्रीवास्तव व जे.के. शर्मा,अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेंद्र राठौड़ व स्मार्ट सिटी के चीफ इंजीनियर अविनाश शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण माथुर व अन्य अधिकारियों सहित अजमेर शहर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर कक्ष में बाटा तिराहा बचाओ के संदर्भ में बैठक हुई जिसमें सभी व्यवहारिक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सांसद चौधरी ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एलिवेटेड रोड को मार्टिण्डल ब्रिज से जोड़ने के लिए यदि बजट आवंटन की आवश्यकता हुई तो सांसद कोटे से बजट का आवंटन करवाया जाएगा और किसी भी सूरत में बाटा तिराहा को बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल ने बताया कि आज हुई मीटिंग में जिला कलेक्टर ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बारे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कार्यरत इंजीनियर के अलावा अलग से तकनीकी विशेषज्ञों से राय लेकर कार्य की गति को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर मेयर ब्रिजलता हाड़ा, कांग्रेस नेता विजय जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ.प्रियशील हाड़ा ने महासंघ के उपस्थित साथियों को विश्वास दिलाया कि वे इस लड़ाई में महासंघ के एवं अजमेर की जनता के साथ हैं और किसी भी तरह का अहित अजमेर की जनता व व्यापारियों के साथ नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर जैन समाज के नेता हेमंत जैन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर जानकारी दी कि केसरगंज से वर्षों से निकलने वाले धार्मिक जुलूस जिनमें महावीर जयंती व अन्य संप्रदायों की शोभायात्रा वहां से नहीं निकल सकेगी जिससे सम्प्रदाय विशेष की भावनाएं आहत होगी। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने मीटिंग में कहा कि अगर व्यापारियों के साथ कोई भी अहित होगा तो महासंघ को बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में सांसद भगीरथ चौधरी, महापौर ब्रजलता हाड़ा, किशन गुप्ता, विजय जैन, डॉ. प्रियशील हाड़ा, हेमंत जैन, पार्षद भारती श्रीवास्तव व जे.के. शर्मा, अशोक बिंदल, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, बालेश गोहिल, संपत कोठारी, बिमल नागरानी, जय गोयल, अंकुर त्यागी, दयानन्द चतुर्वेदी, मनीष सेठी, केसर गंज, मार्टिंडल ब्रिज, कबीर मार्ग व स्टेशन रोड व्यापारिक संघ के पदाधिकारीगण भी शामिल रहे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678