क्या दलित परिवार राजस्थान छोड़कर जाएं ? -बृजलता हाडा

राजस्थान में उड़ रही कानून व्यवस्था की धज्जियां और दलित परिवारों और दलित महिलाओं के साथ निरंतर हो रहे अत्याचारों दुराचार के अपराधों के बाद भी राज्य की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के शिष्टमंडल ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयर पर्सन विजय सापला से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि रोज दुराचार और अनाचार की नई घटना सामने आ रही है, दलित महिलाओं का जीना दुश्वार हो रहा है लेकिन कुर्सी की दौड़ में उलझी हुई राजस्थान सरकार सो रही है उसे जनता की कोई चिंता नहीं है रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं।
अजमेर नगर निगम की महापौर ब्रज लता हाडा ने कहा कि क्या दलित परिवार राजस्थान छोड़कर जाएं, सरकार तो बहरी है ये लोग किसे अपना दुखड़ा सुनाएं

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर, पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा और अजमेर नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रज लता हाडा शामिल रहे।

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा, अजमेर

error: Content is protected !!