आज दिनाक 5 अप्रैल को वार्ड 67 की पार्षद श्रीमती नलिनी शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जयपुर रोड सूचना केंद्र चौराहे पर स्तिथ अग्रसेन सर्किल को नही हटाये जाने की मांग करते हुए लिखा कि अग्रवाल समाज के पुरोधा भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत हटाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे अग्रवाल समाज मे रोष व्याप्त हो रहा है और उनकी भावना आहत हो रही है अतः इस पर पुनर्विचार कर इसे ना हटाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में विचार करे चुकी इस चौराहे के पहचान ही महाराज अग्रसेन के नाम से जुड़ी हुई है इस सर्किल को हटाने से इसकी पहचान का भी अस्तित्व संकट में आ जायेगा