डॉक्टर्स कम से कम रोगियों को रेफेर करे

केकडी,12 अप्रैल,(पवन राठी)
चिकित्सक अपने निर्धारित समय पर निर्धारित स्थान पर बैठे,सभी एप्रेन में आईडी सहित ओपीडी में उपस्थित रहे
इमरजेंसी को तत्परता से अटेंड किया जाए
व रोगियों के साथ सौहार्द्र पूर्ण रवैया अपनाए मरीजों को सरकार की सभी योजनाओं का पूरा फायदा मिले।
उक्त निर्देश संयुक्त निदेशक डॉ इंदरसिंह द्वारा सभी डॉक्टर्स को बैठक में दिए गए। डॉ.सिंह द्वारा आये दिन मरीजों द्वारा की जाने वाली शिकायतों को लेकर की गई मीटिंग में उक्त निर्देश दिए गए,साथ ही उन्होंने चिकित्सको को यह भी निर्देश दिए कि कम से कम रोगियों को अन्यत्र रेफर किया जाए। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. एनसी जैन,डॉ. जीआर पुरी,डॉ.मुनेश जैन,डॉ अनिल बाबानी,डॉ. शैलेंद्र लखन,डॉ. हरिओम गुप्ता,डॉ. अनूप,डॉ. कमलेश,डॉ. वरुण,डॉ. कमल किशोर सोनी,डॉ. डी.डी. गुप्ता,र्मा
डॉ. विजय शर्मा,डॉ. कुशांक,डॉ. आकांक्षा,डॉ प्रीति निमेडीया, डॉ राजकुमार,डॉ गुमान सिंह सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे।

वेक्सिनेशन व सेम्पलिंग का कार्य भी अनवरत जारी
राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ एनसी जैन ने बताया कि सोमवार को 94 लोगो के कोरोना सेम्पल जांच हेतु लिए गए वही केकडी शहर में 2 व एक ग्रामीण क्षेत्र से कुल 3 पॉजिटिव रिपोर्ट आई।साथ ही सोमवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरणभी जरी रहा जिसमे 41 लोगो के प्रथम व14 के दूसरी डोज के टीके लगाए गए।

error: Content is protected !!