अजमेर / कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से राजस्थान के सभी संघठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को कोविड महामारी में सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में आम जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं में राजनीतिक नियुक्तियां पाने की चाह लगी हुई है परंतु कोरोना महामारी के चलते यह राजनीति नियुक्तया संभव नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में आम जनता की सेवा करने हेतु जिम्मेदारी सुनिश्चित की जावे।
शैलेश गुप्ता ने मांग करते हुए कहा कि अभी अस्पतालों में बेतहाशा मरीजों की वृद्धि हो रही है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर के वैक्सीन लगवाने, दवाइयां बटवाने ,पर्ची बनवाने, कोरोना जांच करवाने ,आदि में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आज दूर-दूर से आने वाले कई ऐसे मरीजों को पता ही नहीं होता कि कहां पर पर्ची कट रही है। कहां पर वैक्सीन लग रही है। कहां पर कोरोना की जांच हो रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर कहां मिलेगा। अस्पताल में कितने बेड खाली हैं, कौन से डॉक्टर साहब कहां मिलेंगे आज भी कई लोग रजिस्ट्रेशन करना नहीं जानते मेल करना नहीं जानते। ऐसे में कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद करेंगे उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए।