ब्लैक फंगुस का केकड़ी में मिला पहला मरीज-चिकित्सको में मचा हड़कंप

मरीज को किया जयपुर रैफर-ई एन टी अस्पताल में चल रहा रोगी का इलाज
राज्य में नही मिल रहा इंजेक्शन-परिजनों ने चिकित्सा मंत्री से मांगी मदद

———————————————–
केकड़ी 16 मई (पवन राठी)कोरोना से पिडित के ठीक होने के बाद ब्लैक फंगुस के लक्षण दिखने पर उसको जिला अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया।केकड़ी के जिला अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।जयपुर के ई एन टी अस्पताल में जांचों के बाद रोगी के ब्लैक फंगुस से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है।
अब आलम यह है कि ब्लैक फंगुस का इंजेक्शन पूरे राज्य में नही मिल पा रहा है।इसके चलते रोगी के परिजन काफी चिंतित एवम परेशान है थक हारकर परिजनों ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से मदद की गुहार लगाई है।
गौर तलब है कि केकड़ी से 10 किमी दूर स्थित ग्राम प्रानहेड़ा निवासी युवक अप्रैल2021 के दूसरे सप्ताह में कोरोना से पीड़ित पाया गया था उसने खुद को घर मे ही आइसोलेट कर लिया था और नेगेटिव भी हो चुका था।कुछ दिन वाद उसकी आँखों मे दर्द हुवा तो वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए पंहुचा था।उसकी विस्तृत जांच की गई तो चिकित्सको को उसमे ब्लैक फंगुस के लक्षण दिखाई दिए इस पर उसको जयपुर रैफर कर दिया गया।जयपुर में विभिन्न जांचों के बाद ब्लैक फंगुस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।

error: Content is protected !!