केकडी 17 मई,(पवन राठी)
जैन कोरोना हेल्प डेस्क ने कोरोना महामारी की इस सर्वव्यापी आपदा के समय निरंतर अपने सामाजिक सरोकार की श्रंखला में सोमवार को स्थानीय देवगांव गेट के बाहर स्थित श्मशान स्थल की व्यवस्था कमेटी को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के प्रबंध हेतु इक्यावन हजार रु की राशी और पुरानी केकड़ी सूरजपोल गेट स्थित मांजी का तिबारा श्मशान स्थल की व्यवस्था कमेटी को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी प्रबंध हेतु ग्यारह हजार रु की राशी भेंट करने का निर्णय लिया है, इस पुनीत कार्य के लिए निर्णय होने पर हेल्प डेस्क के सभी सदस्यों ने सहर्ष भावना से सहमति दी* *समिति के संयोजक धनेश जैन ने बताया कि साथ ही हेल्प डेस्क के सभी सदस्य पूरे जोश के साथ राजकीय चिकित्सालय केकड़ी में भी समय समय पर रोगी वार्ड में फल , बिस्किट, मिनरल वाटर, जूस, टमाटर सूप आदि की सेवाएं दे रहे हैं व आस पास के गांवों में जरूरतमंद परिवारों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग व खाद्य सामग्री के किट भी निरंतर हेल्प डेस्क उपलब्ध करवा रहा है तथा राजपुरा रोड़ स्थित आदिनाथ वाटिका में भी हेल्प डेस्क के सदस्य क्वारंटिन सेंटर में रोगियों की सेवा में बराबर अपना योगदान दे रहे हैं*
*कटारिया धर्मशाला में चल रहे वेक्सीनेशन सेंटर में भी लगातार युवा साथी वेक्सीन के लिए आने वाले बुजुर्ग, माता बहिनों को सहयोग कर व्यवस्था को कारगर तरीके से अंजाम दे रहे हैं,विपदा के समय केकडी शहर में लगातार हो रही मोतो के बाद हो रहे दाह संस्कार के लिए श्मशान गृह में लकड़ियों की व्यवस्था हेतु जेन कोरोना हेल्प डेस्क द्वारा दिये गए आर्थिक सहयोग की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।