केकड़ी 17 मई (पवन राठी)प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए आज सुबह अनेक किराणा व्यापारियों ने दुकाने खोल दी। इसकी सूचना ज्योही उपखंड प्रशासन को मिली कोरोना कर्मवीर राहुल पारीक तहसीलदार बाजार में आ पहुंचे और देखते ही देखते सभी दुकानों को बंद करवा दिया।
गौर तलब है कि रविवार को खाद्य व्यापारीक संगठन के अध्यक्ष ने सोसिअल मीडिया पर पोस्ट डालकर सोमवार सुबह से दुकाने खोलने की घोषणा की थी।
दूसरी और उपखंड प्रशासन ने 24 मई तक पूर्व की भांति सभी दुकाने बंद रखने की घोषणा की थी।इसके साथ ही उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सख्त चेतावनी दी थी कि लॉक डाउन गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।
बाजार बंद करवाने के बाद पुलिस द्वारा अनेक स्थानों पर बेरिकेटिंग्स करवाकर आवागमन के रास्तों को बंद करवा दिया।इसके पश्च्यात सदैव आबाद रहने वाले बाजारों को वीरानियों ने अपने आगोश में समेट लिया।