बिना अच्छे कर्म किये मनुष्य का कल्याण नही होता है इसलिए सभी व्यक्तियों को अच्छे कार्य करने चाहिए इसके लिए धर्म की राह पर चलना जरूरी हैं,हमे दीन दुखियों के साथ इस विपत्तिकाल से पीड़ित रोगियों की मदद करने के लिए आगे आना होगा यह कहना रहा अजमेर के प्रसिद्ध जैन भजन गायक विमल गंगवाल का
श्रीमती वंदना विमल जी गंगवाल व श्रीमती निशा पवन जी बाकलीवाल के सहयोग से आज श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर में अपने रोगों का इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों एवम उनके साथ आये व्यक्तियों आदि को भोजन की सेवा दी गई
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इस समय बिन मौसम बारिश से हर ओर अफरा तफरी का माहौल है व कोरोना महामारी से पीड़ित रोगियों को घंटो अस्पताल परिसर में डॉक्टर को दिखाना,टेस्ट कराने में व ओषधिया लेने में लग जाता है ऐसे में उन्हें सम्मान के साथ सुलभता से भोजन उपलब्ध कराने का कार्य करके समिति सदस्याओ को आत्मिक शांति का अहसास होता है
मंत्री सोनिका भैंसा ने गंगवाल व बाकलीवाल परिवार के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि संयोजक लायन अतुल पाटनी एवम जैन सोशल ग्रुप के मुकेश कर्णावट के माध्यम से तीन सौ व्यक्तियों ने इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाया जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा
मधु पाटनी
अध्यक्ष