केकड़ी विधान सभा क्षेत्र का ईश्वरीय फरिश्ता”रघु शर्मा”

चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को अगर हम केकड़ी विधानसभा के लिए ईश्वरीय फरिश्ता कहे तो इसमें कोई ताज्जुब नही होना चाहिए -क्योंकि जिस भयावह महामारी से पूरा देश गुजर रहा है, उस महामारी में केकड़ी विधानसभा के लोगों को जो चिकित्सा मुहैया कराई गई है उसके लिए अगर चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा का शब्दों से आभार प्रकट किया जाए तो शायद वह भी कम पड़ जाएंगे। दरअसल हमेशा किसी के खिलाफ लिखना या कमियों को उजागर करना पत्रकारिता नहीं है, बल्कि वास्तविकता को लिखना एक सच्चे पत्रकार का धर्म होता है। दरअसल मैं किसी भी राजनीति पार्टी से कोई सराकोर नहीं रखता, लेकिन अगर कोई जनप्रतिनिधि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जान बचाने के लिए जी जान लगा दे तो उसके लिए लिखना अपने आप में गर्व सा महसूस होता है। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा की बदौलत केकड़ी का जिला चिकित्सालय चिकित्सा सेवा के मामले में राजस्थान के अस्पतालों में अब एक अहम नाम हो गया। अस्पताल में चिकित्सक से लेकर चिकित्सकीय उपकरण की भरमार लगी है। जहां कोरोना काल में संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने तक की सुविधा नहीं मिल रही थी ,वहां केकड़ी विधानसभा के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। राजस्थान के हर अस्पताल में पूरे कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की आपाधापी में कई लोगों की जान चली गई ।लेकिन चिकित्सा मंत्री की बदौलत केकरी के जिला चिकित्सालय में आज तक ऑक्सीजन की कमी से किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की जान नहीं गई। और इस मामले में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता अलग चीज है। लेकिन राजनीति से परे हटकर शहर के भाजपाई भी इस बात को पूरी तरीके से मांन कर चिकित्सा मंत्री की प्रशंसा करने से नहीं चूक रहे हैं। शहर के कुछ समझदार भाजपाई भी मान रहे हैं की चिकित्सा के क्षेत्र में केकड़ी शहर ने जो आयाम स्थापित किए हैं वह सदियों तक याद रहेंगे। कल्पना कीजिए कोरोना काल में अगर वही पुराना अस्पताल होता तो इस विधानसभा के लोगों की क्या हालत होती,हकीकत है। की विधानसभा के लोगों को अन्य शहरों में भर्ती होने तक के लिए तरसना पड़ता। चिकित्सा के क्षेत्र में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने अपनी सरकार की परवाह किए बगैर अगर सबसे पहले प्राथमिकता में रखा है तो केकड़ी विधानसभा को रखा है। इसका जीता जागता उदाहरण दो दिन पूर्व ही देखा गया विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यू एच ओ जिसने सो ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मुहैया कराए ,उसमें से सबसे पहले 50 केकड़ी विधानसभा के लिए पहुंचाए गए। जब डब्ल्यू एच ओ की प्रतिनिधि डॉक्टर हिरल रावल 50 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर लेकर केकड़ी के जिला चिकित्सालय पहुंची तो उन्होंने अपनी जुबान से कहा कि चिकित्सा मंत्री ने सबसे पहले केकड़ी को प्राथमिकता दी, और वाकई खुशकिस्मती है हम लोगों की जो इस महामारी में हम चिकित्सा मंत्री के क्षेत्र के लोग हैं जो चिकित्सा सेवाओं से मरहूम नहीं है। चिकित्सा मंत्री के प्रयासों से जिला चिकित्सालय के अलावा भी ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 सेंटर खोले गए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को वहीं पर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो सके। आज अगर केकड़ी का जिला चिकित्सालय सभी सुविधाओं से युक्त है तो सिर्फ यह चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा की बदौलत है। केकड़ी विधानसभा में कई नेता आए और अपना कार्यकाल पूरा करके चले गए। लेकिन इस नेता के कार्यकाल में बनाए गए इस अस्पताल को लोगों ने अपने दिलों में स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। अब आप ही बताएं चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा केकड़ी विधानसभा के लिए क्या किसी ईश्वरीय पर फरिश्ते से कम नही है।
*घर पर रहे सुरक्षित रहें मास्क का प्रयोग करें बेवजह बाहर नहीं निकले सरकार और प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए अपने घरों में ही सुरक्षित रहे।

error: Content is protected !!