देवनानी ने नेहरू अस्पताल को भेंट किए 30 आक्सीजन कंसेंट्रेटर

अजमेर, 21 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि कोष से करीब 21 लाख रूपए की कीमत से खरीदे गए 30 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को भेंट किए। यह कंसेंट्रेटर फिलिप्स कंपनी के हैं।
इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर आने से अजमेर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। आॅक्सीजन सिलेंडर की कमी यह कंसेंट्रेटर दूर कर सकेंगे। अजमेर में आॅक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। अब आॅक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी, जिससे कोरोना से जूझ रहे काफी लोगों को जीवनदान मिल सकेगा। इसके बाद देवनानी ने नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट का अवलोकन भी किया। उसकी बारीकियां जांची, समझीं और उसकी कार्यप्रणाली जानी। स्मरण रहे कि पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन प्लांट लगाने के लिए देवनानी ने विधायक कोष से 54 लाख रूपए विधायक कोष से दे दिए हैं। उन्होंने इस आॅक्सीजन प्लांट को लगाने का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई।
बच्चों के इलाज के लिए हो समुचित व्यवस्था
देवनानी ने अस्पताल प्रशासन से कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका व खतरे को देखते हुए नेहरू अस्पताल और अन्य सभी अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए वार्डों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सा उपकरण, दवाइयां आदि की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह भी मौजूद रहे
इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्रिंसीपल डाॅ. वीर बहादुर सिंह, नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन, डाॅ. भास्कर, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, शहर भाजपा के जिला मंत्री राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद जे.के. शर्मा, अनीश मोयल, रचित कच्छावा आदि भी मौजूद रहे।
सवा दो करोड़ पिछले दिनों किए मंजूर
उन्होंने कोरोना से जंग लड़ने के लिए पिछले दिनों ही विधायक स्थानीय निधि क्षेत्र विकास कोष से 2 करोड़ 25 लाख रूपए और स्वीकृत किए हैं। इस राशि में से 2 करोड़ रूपए अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को वैक्सीने लगाने पर खर्च किए जाएंगे। 17 लाख रूपए से क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस और 7 लाख रूपए से आॅक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस खरीद कर पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराई जाएगी। एक लाख रूपए से उत्तर क्षेत्र की विभिन्न सरकारी डिस्पेंसरियों को आॅक्सीमीटर दिए जाएंगे। शहर में एम्बुलेंस की कमी महसूस की जा रही है, जिसे देखते हुए ही एम्बुलेंस खरीदने का प्राथमिकता दी गई है। यह दोनों एम्बुलेंस आ जाने पर लोगों को नेहरू अस्पताल जल्द से जल्द पहुंचाया जा सकेगा। युवाओं के वैक्सीनेशन के लिए 2 करोड़ रूपए और मंजूर करने से वैक्सीनेशन के काम में तेजी आएगी। इससे बड़ी संख्या में वंचित युवाओं को वैक्सीन लगाई जा सकेगी, जिससे युवा संक्रमण के खतरों से बच सकेंगे। देवनानी कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सुविधाओं और वैक्सीनेशन के लिए विधायक फंड से अभी तक 4 करोड़ 41 लाख रूपए दे चुके हैं।
एक माह का वेतन भी दिया
उल्लेखनीय है कि देवनानी ने कोरोना महामारी से जंग लड़ने में निरंतर अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने इस साल अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में दे दिया है। पिछले साल भी एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष और प्रधानमंत्री सहायता कोष में दिया था।

बेसहारा बच्चों व बुजुर्गों को मिले मुफ्त राशन, शिक्षा,
चिकित्सा सुविधा व आर्थिक सहायता-देवनानी

अजमेर, 21 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार से कोरोना महामारी के कारण अनाथ हो चुके बच्चों और बुढ़ापे का सहारा खो चुके बुजुर्ग लोगों को मुफ्त राशन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
देवनानी ने कहा है कि कोरोना कई परिवारों पर कहर बनकर टूटा है। प्रदेश में कई परिवारों के एक मात्र कमाने वालों की असमय मौत हुई है। वहीं कई बच्चों ने बीते दिनों में अपने माता-पिता को खो दिया है, जिससे उनके सामने जीवनयापन का भारी संकट खड़ा हो गया है। कई बुजुर्गों ने जवान बच्चों को खो दिया है और अब उनका घर चलाने वाला कोई नहीं है। इस घातक बीमारी ने कई लोगों के बुढ़ापे का सहारा छीन लिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे दुखी परिवारों, अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों और अपने बच्चों को गंवा चुके बुजुर्ग लोगों को बेसहारा नहीं छोड़ना चाहिए। उनका सहारा राज्य सरकार को बनना चाहिए। ऐसे सभी परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को चिन्हित कर उन्हें तथा उनके परिवार को तत्काल मुफ्त राशन, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। ताकि इस कठिन समय में इन लोगों को राहत मिल सके।
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े जांच व वैक्सीनेशन
देवनानी ने सरकार और जिला प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन की गति तेज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों से संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों में कोरोना ही जांच उतनी नहीं हो पा रही है, जितनी होनी चाहिए। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। कई बार को वैक्सीन नहीं होने या जल्दी खत्म हो जाने के कारण युवाओं को निराश लौटना पड़ता है। सभी युवाओं का वैक्सीनेशन करके ही युवा शक्ति को सुरक्षित किया जा सकता है। इसके लिए देवनानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना जांच केंद्र और वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने की मांग भी की है, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा पैदा नहीं हो। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लोगों और युवाओं से अपील की है कि वे कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए कोरोना की जांच और वैक्सीनेशन कराएं।
कार्यालय प्रभारी

error: Content is protected !!