राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे

अजमेर । शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा की आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि पर इस आशय का बयान जारी किया इस अवसर पर कोविड-19 गाइडलाइन की पालना करते हुए पंचशील स्थित राजीव गांधी स्मारक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस एवं सेवा दिवस के रुप में मनाया शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में राजीव गांधी जी की स्मृति में सेवा कार्य किए।
बयान में बताया कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है।
बयान में जैन ने कहा कि राजीव ने ही कभी भारत को मजबूत, महफूज़ और तरक्की की राह पर रफ्तार से दौड़ता मुल्क बनाने का सपना देखा था। तरक्की पसंद राजीव ने ही कभी भारत को वक्त के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सिखाया था। जिस कंप्यूटर, आईटी और टेलीफोन जैसे कई अन्य क्षेत्रों में आज हम पूरी दुनिया को टक्कर देने का दंभ भर रहे हैं वह राजीव की ही देन है। भारत के जिन नौजवानों पर आज पूरी दुनिया की नजर है उसकी ताकत को राजीव ने बहुत पहले ही भांप लिया था। यही वजह है कि एक दूरदर्शी नेता की तरह राजीव गांधी ने देश की तरक्‍की के लिए विज्ञान और युवा को एक साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की थी।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को सेवा दिवस एवं आतंकवाद विरोध दिवस के रुप में मनाया इस अवसर पर शहर कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न भागों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण पशुओं को चारा खिलाया गया गरीब वर्ग को पका हुआ खाना तथा सब्जियों का वितरण किया गया। माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्षद नरेश सतयवना द्रौपदी कोली मनीष सेठी सेवा दल के अध्यक्ष देशराज मेहरा हरिप्रसाद जाटव सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे

error: Content is protected !!