बघेरा गांव में दो पक्षो में हुवा विवाद –मारपीट में 2 हुए घायल- एक पक्ष ने हवा में लहराई एयर गन-अतिरिक्त पुलिस जाप्ता किया तैनात
———————————————–
केकड़ी 22 मई(पवन राठी) निकटवर्ती ग्राम बघेरा में शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गए जो देखते देखते मारपीट में बदल गई।इस दौरान एक पक्ष द्वारा हवा में एयर गन लहराई गई। मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको केकड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना पर केकड़ी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय एवम उप अधीक्षक खीव सिंह ने बघेरा पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया और अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया उसके बाद स्थिति नियंत्रण में है।