सांसद भागीरथ चौधरी पर धोखा करने का आरोप लगाया

विजय जैन
अजमेर। कांग्रेस ने सांसद भागीरथ चौधरी पर क्रिटिकल केयर एंबुलेंस का फर्जी प्रचार कर लोकसभा क्षेत्र की जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है कांग्रेस का आरोप है कि सांसद चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जिस क्रिटिकल केयर एंबुलेंस का प्रचार प्रसार अपना नाम लिखकर करने की कोशिश की है वह असल में सांसद दिया कुमारी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में प्रेषित की है ऐसा करके सांसद चौधरी ने धोखे की राजनीति की है संसद का यह कारनामा असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने अध्यक्ष विजय जैन के हवाले से जारी बयान में बताया कि वैसे तो सांसद चौधरी समूचे कोविड-19 आपदा में अजमेर से गायब रहे और उन्होंने इस महामारी के दौरान अस्पतालों में आई परेशानी मैं किसी तरह के का प्रशासनिक सहयोग नहीं किया लेकिन सांसद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस पर अपना नाम प्रसारित कर ऐसा प्रचार करके लोकसभा क्षेत्र की जनता को भ्रम में रखकर ऐसा प्रचार किया मानो उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की जनता को क्रिटिकल केयर एंबुलेंस दी हो।
कांग्रेस का आरोप है कि जबकि हकीकत यह है कि सांसद दीया कुमारी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक क्रिटिकल केयर एंबुलेंस जनहित में जनता के उपयोग के लिए दी है जिस पर सांसद दिया कुमारी का नाम अंकित किया हुआ है परंतु सांसद भागीरथ चौधरी ने फोटोशॉप के ज़रिए उसी क्रिटिकल केयर एंबुलेंस पर खुद का नाम अंकित करवा कर फर्जीवाड़े की राजनीति करने की कोशिश की है। कांग्रेस का कहना है कि सांसद भागीरथ चौधरी अजमेर की जनता के साथ इस तरह के का धोखा करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि जो काम सांसद चौधरी ने किया ही नहीं उसका प्रचार प्रसार कर के लोकसभा क्षेत्र की जनता को बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने सांसद चौधरी से मांग की के करोना काल की इस विपदा के समय सांसद को फर्जी राजनीति करने के बजाय आमजन के सहयोग के लिए सामने आना चाहिए जिस प्रकार राज्य सरकार ने करोना महामारी में रात दिन एक कर के पूरी संवेदनशीलता के साथ आमजन के सहयोग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ऑक्सीजन प्लांट कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में अस्पतालों और पर्याप्त बेड की व्यवस्था में बजट एवं धनराशि दिल खोलकर खर्च की इसी तरह सांसद को फर्जी राजनीति करने के बजाय जनता की सेवा के लिए सामने आना चाहिए यह वक्त राजनीति करने का नहीं बल्कि जनता की सेवा करने का है।

error: Content is protected !!