पालिका का जनजागरण अभियान जारी

केकडी 22 मई, (पवन राठी)
पालिका का जनजागरण अभियान व नाला सफाई अभियान जारी
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा रोको टोको अभियान के तहत जन जागरूक रेली निकाली गयी व मल्टीमीडियां ध्वनि प्रसारण के माध्यम से वेक्सीनेशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आमजन में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है एवं पालिका कर्मचारी द्वारा पम्पलेट भी वितरित किये गये। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी
भगवत सिंह परमार ने बताया की राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के तहत केकड़ी शहर में कोरोना शवों के दाह संस्कार एवं कोविड मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने, मृतक के घर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं दाह संस्कार स्थल को सेनेटाईजर कार्य हेतु 24 घंटे के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित है जिसके टेलीफोन नम्बर 01467-220002 है, आज 2 व आज तक कुल 29 कोविड मृतकों (केकड़ी) को शव वाहन से शमशान पहुंचाया गया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा इन्दिरा रसोई योजना से जरूरत मंद व्यक्तियों को निःशुल्क भोजन करवाया जा रहा है एवं कोरोन्टाईन सेंटर में कोविड मरिजों के भोजन हेतु सुबह व शाम भोजन के पैकेट भिजवाये जा रहे है एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगरपालिका के छोटे-बड़े नालो की प्रति पिंदा झाड़ सफाई करवायी जा रही है जिसके आज खिड़की गेट स्थित गणेश भाजी के मकान के पीछे स्थित बड़े नाले व सरसड़ी गेट पर महावीर कबाड़ी के सामने स्थित छोटे नाले की सफाई कर्मचारी लगाकर पैंदा झाड़ सफाई करवायी गयी तथा माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोनों में हाईपोक्लोराईड से छिडकाव किया गया तथा पालिका द्वारा कोरोन्टाईन सेंटर एवं वार्डो में विभिन्न स्थानों पर नयी स्पे्र मशीन द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव किया गया है।
इस मौके पर वरिष्ठ सहायक रामगोपाल डांगा, कनिष्ठ सहायक सोहन सिंह गौड़, विमल कुमार दाधीच, रविन्द्र प्रकाश पाराशर, मईनुद्दीन शेख एवं सफाई शाखा प्रभारी राकेश कुमार पारीक, सहा.सफाई शाखा, सिकन्दर, आशीष, सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!