भाजपाइयो ने विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में ज्ञापन सौंपा

केकड़ी / भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका द्वारा केकड़ी नगर में विकास कार्यों में राजनीतिक रूप से भेदभाव करने के विरोध में राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को सौंप कर नगर में विकास कार्यों में समानता लाने की मांग की ज्ञापन की प्रति सांसद भागीरथ चौधरी व स्वायत्त साशन विभाग के क्षेत्रीय उपनिदेशक को भी भेजकर भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों ने उपखंड अधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए लेकिन नगर पालिका बोर्ड द्वारा अभी जो टेंडर निकाले गए हैं उनमें चुन-चुन कर भाजपा पार्षद जिन वार्डों में हैं उन वादों की अनदेखी करते हुए केवल मात्र कांग्रेस पार्षदों व निर्दलीय कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षदों के वादों में ही नालियों व सड़कों के टेंडर निकाले हैं इससे केकड़ी नगर के विभिन्न वार्डों में के निवासियों में रोष व्याप्त है अतः हम आपसे मांग करते हैं की दलगत राजनीति भेदभाव को त्याग कर नगर के विकास में समानता का व्यवहार लाएं।इस वक्त कोरोना महामारी की विभीषिका में सरकार भी स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील कर रही है और नगरपालिका बोर्ड नाली निर्माण में भी राजनीतिक रूप से भेदभाव कर रहा है अतः हम आपसे निवेदन करते है कि आप इस प्रकरण में प्राथमिकता से शेष रहे वार्डो में भी शीघ्र टेंडर निकलवाकर विकास कार्यो में समानता लाये अन्यथा मजबूर होकर हमें जनहित में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत ,पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला पार्षद सुरेश चौधरी, सुरेश साहू, लोकेश साहू , कैलाश चौधरी, मिश्री लाल डसानिया, डिंपल बेनीवाल,भाजपा नेता दसरथ शाहू,रितेश जैन,सत्तू माली,महिला मोर्चा की अनीता राठी,सीमा जेतवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू का कहना है “
यह एक परम्परा बन चुकी है केंद्र सरकार भी ऐसा ही कर रही है इसमें नया क्या है।”
स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करके पालिका चुनावो में सत्ता नशीन होने वाली कांग्रेस का दोगला पन भी इससे उजागर हुवा है ।40 वार्डो में से भा ज पा पार्षदों के सभी वार्ड विकास कार्यो की सूची एवम लगभग 5 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया से नदारद है। कांग्रेस ने ऐसा करके हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और वाली कहावत को ही चरितार्थ किया है।किस मुह से अब कांग्रेस केकड़ी को स्मार्ट सिटी वनाती है यह देखने वाली बात है।

error: Content is protected !!