जयपुर, मई, 2021 . हक़दर्शक एम्पावरमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में अपना व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है | यह चैटबॉट अंग्रेजी और हिंदी दोनों में कोविड-19 टीकों, व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए राहत योजनाओं, बीमा और दावा निपटान के बारे में आसानी से जानकारी देगा।
यह चैटबॉट प्रमुख रूप से छोटे व्यवसाय के मालिकों, प्रवासियों, दैनिक वेतन कर्मचारियों, शहरी गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। आज की तारीख में, यह टीकाकरण, बीमा योजनाओं के साथ-साथ कोविड-19 विशिष्ट राहत योजनाओं के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देने में सक्षम है। अगले 6 महीनों में और भाषाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, यह चैटबॉट उपयोगकर्ताओं को वैक्सीन पंजीकरण और योजना आवेदन में व्यक्तिगत रूप से मदद के लिए हक़दर्शक की बहुभाषी हेल्पलाइन पर जाने की सुविधा भी देता है। हेल्पलाइन की जानकारी फिलहाल मराठी, हिंदी और कन्नड़ भाषा में उपलब्ध है।
चैटबॉट सूचना सेवा के प्रमुख फोकस में से एक स्वास्थ्य बीमा और निपटान दावों पर समर्थन है। ग्रामीण भारत में आज बीमा पॉलिसी होने के बाद भी दावा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, चैटबॉट को इस तरह की समस्याओं के समाधान के रूप में डिज़ाइन किया गया है। +91 93073 05995 पर संदेश भेजकर चैटबॉट को एक्सेस किया जा सकता है।
अंतिम छोर तक सामाजिक कल्याण और वित्तीय समावेशन सेवाओं को पहुँचाना भारत में एक महत्वपूर्ण चुनौती रही है। यहाँ तक की, केवल 40% भारतीय ही आवश्यक सरकारी सेवाओं और सामानों के लिए आवेदन करने में सक्षम हैं। 2017 विश्व बैंक के एक अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि नागरिक ऐसी सेवाओं तक पहुंचने के लिए समय और धन का खर्च नहीं उठा सकते। महामारी के साथ-साथ योजनाओं के बारे में जानकारी तक पहुँचे में कई अंतर देखे गए हैं, परिष्कृत सोशल मीडिया चैनलों तक पहुंच रखने वालों के पास भी पूरी जानकारी नहीं है। व्हाट्सएप की भारत में ही 390 मिलियन की पहुंच के साथ, हक़दर्शक चैटबॉट सूचना विषमता को हल करने के लिए पहले कदम के रूप में काम करेगा।
हक़दर्शक सुनिश्चित करता है कि अंतिम छोर तक सभी नागरिकों को सरकारी और निजी कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ मिले। यह कॉर्पोरेट भागीदारों के लिए मोबाइल और वेब एसएएएस प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सामुदायिक महिला उद्यमियों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण मंच के माध्यम से किया जाता है। इसकी स्थापना 2016 में अनिकेत डोएगर (सीईओ) और पीआर गणपति (गैर-कार्यकारी भूमिका) द्वारा की गई थी। अन्य संस्थापक सदस्यों में मयंक गर्ग और आशा कृष्णन शामिल हैं।
हक़दर्शक के सह-संस्थापक और सीईओ,अनिकेत डोएगर ने कहा- “कल्याणकारी योजनाओं और निजी प्रोत्साहनों को अंतिम छोर तक पहुनचाने के लिए हक़दर्शक तकनीक आधारित समाधानों का निर्माण जारी रखेंगे। हम कल्याण क्षेत्र में बहु-उपयोग के मामलों को दोहराने के लिए तकनीकी ढांचे और चैनल बना रहे हैं। निजी संगठनों और सरकारी विभागों के साथ भागीदारी करते हुए अगले 12 महीनों में, हम चैटबॉट और हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से 1 करोड़ परिवारों तक पहुंचना चाहते हैं, जिसमें हमारा फोकस सबसे कमजोर समुदायों पर होगा। हमारी प्रोडक्ट और टेक (तकनीकी) टीम टेक4गुड उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित है। ”
पिछले पांच वर्षों में हक़दर्शक ने 10 लाख से अधिक परिवारों तक अपनी पहुँच बनाई है और 6 लाख से अधिक लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर रु.500 करोड़ ($67 मिलियन) तक का लाभ प्रदान किया है। हक़दर्शक के तकनीकी मंच पर 7000 कल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हैं । इसके साथ ही 22 राज्यों में फील्ड ऑपरेशन मौजूद हैं। कंपनी ने हाल ही में गूगल प्ले स्टोर पर हक़दर्शक ऐप भी लॉन्च किया है।