किराणा दुकानों की आड़ में अन्य दुकाने खुली –प्रशासन ने दुकाने की सीज -बेवजह घूमने वालो के काटे चालान
——————-
केकड़ी 25 मई(पवन राठी)दो सप्ताह बाद शहर में किराने की दुकानें खुलने पर सुबह से ही ग्राहकों की रेलम पेल रही जिससे जम कर सोसिअल डिस्टेनिसिंग की धज्जियां उड़ाई गई जिस पर ग्राहकों और दुकानदारों ने कोई ध्यान नही दिया।
किराने की दुकानों की आड़ में अन्य दुकाने भी खोली गई जिस पर प्रशासन ने सीज करने की कार्यवाही की।
पुलिस उपाधीक्षक खीव सिंह और तहसीलदार राहुल पारीक ने बाजार का दौरा किया।इसी दौरान पारीक को एक व्यक्ति पंखा खरीद कर जाते हुए दिखा जिसे रोक कर बिल देखा और जिस दुकान का बिल था वंहा पंहुच कर के के इलेक्ट्रिकल्स को अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया।इसके अलावा भी 4 और दुकानों को सीज किया गया।
बेवजह घूमने वालो के भी चालान काटे गए। 16 लोगो को सरकारी मेहमान खाने में क्वारन्टीन किया गया।