केकड़ी 25 मई (पवन राठी) जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नेमीचंद जैन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 103 सेम्पल्स की जांच पर केकड़ी शहर से 7 और ग्रामीण क्षेत्रो से 3 कुल 10 नए कोरोना संक्रमित मिले है।मंगलवार को सावर निवासी 42 वर्षीय पुरुष और 60 वर्षीय निमेडा सावर निवासी एक महिला का उपचार के दौरान निधन हो गया। 13 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाए गए।अस्पताल में ठीक होने पर 2 रोगियों को छुट्टी दी गई जबकि 37 संक्रमितों ने घर मे रहकर ही कोरोना को मात दी। क्षेत्र में कुल 119 एक्टिव केस अभी चल रहे है। मंगलवार को कुल 132 लोगो का टीकाकरण किया गया। 18 से 55 वर्षायु में 37 पुरुषों और 41 महिलाओ तथा 45से59 आयु वर्ग में 39 लोगो और 60 प्लस वर्ग में 15 के टीके लगाए गए।