नगरपालिका का जनजागरण व नाला सफाई अभियान जारी

केकडी 27 मई(पवन राठी) / राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा रोको टोको अभियान के तहत व टीकाकरण हेतु प्रेरित हेतु जागरूक रेली निकाली गयी व मल्टीमीडियां ध्वनि प्रसारण के माध्यम से वेक्सीनेशन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की आमजन में जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।
पालिका अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार ने बताया कि
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के तहत केकड़ी शहर में कोरोना शवों के दाह संस्कार एवं कोविड मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराने, मृतक के घर एवं आस-पास के क्षेत्र एवं दाह संस्कार स्थल को सेनेटाईजर कार्य हेतु 24 घंटे के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित है।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालिका द्वारा बसस्टेण्ड स्थित पालिका वाचनालय मंे संचालित इन्दिरा रसोई में निःशुल्क भोजन कर सकते है एवं कोरोन्टाईन सेंटर में कोविड मरिजों के भोजन हेतु सुबह व शाम भोजन के पैकेट भिजवाये जा रहे है एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगरपालिका के छोटे-बड़े नालो की पिंदा झाड़ सफाई करवायी जा रही है जिसके आज खिड़की गेट स्थित गणेश भाजी के मकान के पीछे स्थित बड़े नाले व सरसड़ी गेट पर महावीर कबाड़ी के सामने स्थित छोटे नाले की सफाई कर्मचारी लगाकर पैंदा झाड़ सफाई करवायी गयी।
पालिका द्वारा आज माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोनों में हाईपोक्लोराईड से छिडकाव किया गया तथा पालिका द्वारा कोरोन्टाईन सेंटर एवं वार्डो में विभिन्न स्थानों पर नयी स्प्रे मशीन द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव किया गया है।
इस मौके पर वरिष्ठ सहायक रामगोपाल डांगा, अम्बालाल गुजर, कनिष्ठ सहायक सोहन सिंह गौड़, विमल कुमार दाधीच, शशिकांत दाधीच, रविन्द्र प्रकाश पाराशर, मईनुद्दीन शेख एवं सफाई शाखा प्रभारी राकेश कुमार पारीक, सहा.सफाई शाखा, सिकन्दर, आशीष, सहा. सफाई जमादार, सहित सफाई कर्मचारी टीम उपस्थित थे

error: Content is protected !!