ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के परिजनो के रहने खाने और ठहरने की व्यवस्था

मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष मीना त्यागी का कहना हैं कि आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि उक्त परिजनों के लिए अस्पताल के आसपास ही या तो सामुदायिक भवन,रैन बसेरा ,या कोई धर्मशाला में उन मरीज के परिजन की ठहराने की व्यवस्था की जावे। जिसमें सोने के बिस्तर,साबुन,आदि की व्यवस्था पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग से कर देंगे। यही निवेदन करने और लिखित में अनुमति हेतु अजमेर जिला कलैक्टर से मिलने गये थे कि जिले की नगर परिषद,नगर पालिका के आयुक्तों,उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया जाए। की आम आदमी पार्टी को उन असर्मथ लोगों हेतु स्थान उपलब्ध करावें व हमे लिखित में अनुमति दी जावे। जिससे उन परिजनों को इधर-उधर न भटकना पड़ें, जिसपर जिला कलेक्टर का धुलमुल रवैया रहा, उनका कहना है कि अब तो ऐसा कोई नहीं है जो वहाँ ठहरे है!
इससे सवाल यही उठता है कि प्रशासन चाहता ही नहीं कि ऐसी स्थिति में लोगो को कुछ आर्थिक, मानसिक व सकारत्मक सहयोग मिले। व परिजनो को अपनो के पास होने का अहसास रहे! कोरोना स्प्रेड होने के व संक्रमण पर भी रोक लग सके! इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक अध्यक्ष आफाक अली, संघठन मंत्री वीरेंद्र राजवीर और महिला शक्ति उपाध्यक्ष विमला वर्मा भी मोजूद रहे।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी अजमेर

error: Content is protected !!