ग्रामीण क्षेत्र में नही मिला एक भी संक्रमित-सभी 5 पॉजिटिव शहर के

केकड़ी 28 मई (पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में आज ग्रामीण क्षेत्र से एक भी कोरोना पॉजिटिव नही मिला है।कुल 69 सेम्पल लिये गए जिनकी जांच में 5 संक्रमित केकड़ी शहर से मिले है यानी केकड़ी का ग्रामीण क्षेत्र अब कोरोना मुक्त होने की और अग्रसर है।
जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ नेमीचंद जैन ने बताया कि आज दूसरे दिन भी कोरोना से कोई मौत नही हुई है यह क्षेत्र वासियो के लिए दूसरी खुश खबर है ।
जैन ने बताया कि शुक्रवार को 4 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाए गए।कुल64 एक्टिव केस क्षेत्र में रह गए है यह भी एक खुश खबर है।हम कह सकते है कि क्षेत्र वासियो के आफत के दिन अब शीघ्र ही दूर होने वाले हैया फिर कह सकते है कि राहत की बारिश शुरू हो चूकी है।एक रोगी को ठीक होने पर आज अस्पताल से डिस चार्ज किया गया ।होम आइसो लेशन में रहकर 22 रोगियों ने कोरोना से जंग जीतने में कामयाबी हासिल की है।
शुक्रवार को 18 से44 वर्षायु के136 पुरुषों और 128 महिलाओं सहित कुल 264 को कोवेक्षिन के प्रथम टीके लगाए गए।
45 से59 वर्षायु के 36 व 60 प्लस के 9
यानी कुल 38 पुरुषों और 39 महिलाओं के को वेक्षिन का दूसरा टिका लगाया गया।

error: Content is protected !!