देवनानी ने जगह-जगह बांटी सूखी राशन सामग्री, किट, भोजन के पैकेट

-केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह से देर शाम तक चला सेवा कार्यों का दौर
-गरीबों को भोजन के पैकेट और सूखी राशन सामग्री बांटी गई
-गायों को चारा खिलाया गया, लोगों को परिवार और आरोग्य किट बांटे गए
-कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया, वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए
-डाॅक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का अभिनंदन किया गया

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 30 मई। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक वासुदेव देवनानी की अगुवाई में शनिवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों की गंगा बहाते हुए पुण्य लाभ की डुबकी लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपानीत केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे दो दिवसीय सेवा कार्य के तहत उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दिनभर सेवा कार्यों का दौर चला। कहीं गरीबों को भोजन, तो कहीं सूखी राशन सामग्री बांटी गई। कहीं गायों को चारा खिलाया गया, तो कहीं परिवार और आरोग्य किट बांटे गए। कहीं कोरोना वाॅरियर्स का अभिनंदन किया गया, तो कहीं वैक्सीनेशन शिविर लगाए गए। इन सभी स्थानों पर देवनानी के साथ कार्यकर्ताओं ने भी सेवा कार्यों में हाथ बंटाया। देवनानी ने नागरिकों से बातचीत करते हुए कोरोना से बचाव के लिए सचेत रहने का आह्वान किया। पार्टी के ध्येय ’’सेवा ही संगठन’’ को साकार करते हुए विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर पार्टी ने इस बार मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर जश्न मनाने की बजाय आमजन की सेवा करने का आह्वान किया है। चूंकि कोरोनाकाल में सभी जीव किसी न किसी रूप में परेशान हैं, इसलिए उनकी सेवा करने का सिलसिला शुरू किया गया है। मनुष्य ही नहीं, इस महामारी में पशु-पक्षी भी आहार के लिए तरस गए हैं। इसलिए कहीं गायों को चारा खिलाया जा रहा है, तो कहीं गरीब लोगों को भोजन के पैकेट और सूखी राशन सामग्री वितरित की जा रही है। इन सबके बीच वैक्सीनेशन शिविर लगवा कर अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन भी कराया जा रहा है, ताकि वे कोरोना से सुरक्षित रह सकें।
डाॅक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का किया अभिनंदन, डाॅक्टर्स भगवान के समान
देवनानी ने वार्ड 74 में रामदेव नगर में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान करते हुए कहा कि डाॅक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने ऐसे समय अपनी जान की बाजी लगाकर हजारों मरीजों की जान बचाई, जब कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित के पास आने से परहेज करता था। आज भी यही स्थिति है। खुद का बचाव करने के लिए कोरोना मरीज से दूर रहते हैं, लेकिन डाॅक्टर्स और मेडिकल स्टाफ खुद की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाने के लिए जी-जान से जुट जाते हैं। उनका एक ही मकसद होता है कि चाहे जैसे भी हो, किसी भी मरीज की जान नहीं जाए। इसीलिए डाॅक्टरो को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए। पार्षद रूबी जैन ने देवनानी और आगंतुकों का स्वागत किया।
सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया
देवनानी ने अन्य वार्डों में वैक्सीनेशन शिविरों में सेवाएं देने वाले डाॅक्टर्स, मेडिकल स्टाफ आदि का अभिनंदन किया तो, अनेक वार्डों में सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 महीने से कोरोनाकाल में इन योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मेहनत करते हुए लोगों को सुरक्षित रखा है।
सेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में अब तक भाजपा भी सेवा कार्यों में पीछे नहीं है। पार्टी स्तर पर भी अनेक सेवा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि कार्यकर्ताओं में सेवा कार्यों के लिए जोश बना हुआ है। अनेकों कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से क्वारेंटाइन लोगों को दो समय भोजन के पैकेट पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम हुए
-वार्ड 1 में आजाद नगर स्थित बंजारा बस्ती में लोगों को भोजन के करीब 70 पैकेट बांटे गए और गायों को चारा खिलाया गया।
-वार्ड 2 में पसंद नगर, कोटड़ा में गायों को चारा खिलाया गया।
-वार्ड 3 में सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।
-वार्ड 14 में श्री टाॅकीज के पास दो सौ पैकेट सूखी राहत सामग्री बांटी गई।
-वार्ड 63 में पार्षद राजेंद्रसिंह राठौड़ के घर के पास भोजन के 50 पैकेट वितरित किए गए।
-वार्ड 66 में शास़्त्री नगर स्थित शाॅपिंग सेंटर के पास कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान किया गया और लोगों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।
-वार्ड 67 में रेम्बुल रोड पर शिव मंदिर के पास माहेश्वरी धर्मशाला वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ देवनानी ने किया। यहां माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से आॅक्सीजन कंसेंटेªटर जनता को समर्पित किए गए।
-वार्ड 69 में नया बाजार चैपड़ पर देवनानी ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान का सम्मान किया और गायों को चारा खिलाया। इन लोगों को मास्क और सेनिटाइजर भी बांटे गए।
-वार्ड 71 में ऋषि उद्यान में वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया और मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। यहीं पर गौशाला में गायों को चारा खिलाया गया।
-वार्ड 72 में क्रिश्चियन गंज में गायों को चारा खिलाया गया।
-वार्ड 74 में रामदेव नगर में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। यहां 27 डाॅक्टर्स का माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी एसपी प्रियंका भी उपस्थित रहीं।
-वार्ड 76 में पूर्व पार्षद प्रकाश मेहरा के निवास स्थान के पास काढ़े का वितरण किया गया।
-वार्ड 79 में चैरसियावास रोड पर सीआर भवन के पास गायांे का हरा चारा वितरण किया गया।
-वार्ड 77 में वैशाली नगर पानी की टंकी के पास मैदान में गायों को चारा खिलाया गया।
सेवा कार्यों में गांव भी नहीं रहे पीछे
सेवा कार्यों में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भी पीछे नहीं रहे। इन गांवों में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा कार्य किए। ग्राम हाथीखेड़ा में आरोग्य किट बांटने के साथ मशीन से सेनिटाइजेशन कराया गया। ग्राम खरेखड़ी में परिवार किट बांटे गए, जिसमें सेनिटाइजर, साबुन, मास्क आदि शामिल हैं।
यह भी मौजूद रहे
इन कार्यक्रमों में वार्ड 1 में शहर भाजपा के प्रवक्ता सतीश बंसल, अनुपम गोयल, दिनेश खंडेलवाल, श्याम सुंदर जोशी, शंकरसिंह रावत, वार्ड 2 में पार्षद मनोज मामनानी, वार्ड 3 में पार्षद प्रतिभा पाराशर, अरविन्द पाराशर, शीतल शर्मा, नीलम खंडेलवाल, श्यामसुंदर गोयल, संजय अरोड़ा, संजय सांखला, दिलीप गर्ग, संजय लड्ढा, अनिल बंजारा, अशोक सेन, राधिका सोनी, वार्ड 14 में पार्षद हेमलता बंसल, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, लवलेश बंसल, वार्ड 63 में पार्षद राजेंद्रसिंह राठौड़, वार्ड 66 में पार्षद व डिप्टी मेयर नीरज जैन, वार्ड 67 में पार्षद श्रीमती नलिनी शर्मा व राजेश शर्मा, वार्ड 69 में पार्षद अशोक मुद्गल, वार्ड 71 में पार्षद व शहर भाजपा के महामंत्री रमेश सोनी, वार्ड 72 में शहर भाजपा के उपाध्यक्ष आनंदसिंह राजावत, गोपाल शर्मा, वार्ड 74 में पार्षद रूबी जैन, वार्ड 77 में पार्षद व दाहरसेन मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी, महामंत्री सत्येंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 79 में पार्षद विरेन्द्र वालिया, वार्ड 76 में पूर्व पार्षद प्रकाश मेहरा, ग्राम हाथीखेडा में सरपंच लालसिंह रावत, शंकरसिंह रावत, ग्राम खरेखडी में वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!