चौबीस परिवार को खाद्यसामग्री भेंट करके कराया अपनेपन का अहसास
—————–
श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा मुम्बई निवासी श्रीमती राज श्री विक्रांत जी भैंसा,
आनंदनगर अजमेर निवासी श्रीमती सरोज महावीर जी भैंसा व जैन समाज अजमेर के वरिष्ठ व्यक्ति बैंक के ब्रांच मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त श्री सुखमाल जी बज के सहयोग से लुहार बस्ती गंज, गणेशगढ़ की पहाड़ियों,
कोटड़ा,पुलिस लाइन क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद चौबीस परिवार को खाद्य सामग्री की किट भेंट की गई
सेवा में सहयोग देते हुवे मुम्बई निवासी श्रीमती राजश्री विक्रांत भैंसा ने कहा कि ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है उनका सहयोग करके अपनेपन का अहसास दिलाना जरूरी हैं जिससे वे निराश ना हो
श्री दिगम्बर जैन महिला महासामिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि निवर्तमान पार्षद धर्मपाल जाटव,
समिति की सर्वोदय कॉलोनी इकाई की मंत्री श्रीमती रेणु पाटनी,गंज क्षेत्र की राजकीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रेणु शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ताओ के द्वारा चयनित जरूरतमंद चौबीस परिवार को सहयोग किया गया
समिति की मंत्री सोनिका भैंसा ने सभी सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आमजन की सुरक्षा की वजह से लगाये गए लोक डाउन के कारण जरूरतमंद व पीड़ित परिवार की सेवा जारी रहेगी
मधु पाटनी
अध्यक्ष