हैन्ड पंप के नीचे 1 करोड का सोना मिला ! हास्य-व्यंग्य

शिव शंकर गोयल
जब से कुछ समाचारपत्रों में यह खबर छपी है कि एक स्थान पर हैन्ड पंप के नीचे एक करोड का सोना मिला तभी से हैन्ड पंप का रखरखाव करने वालें सरकारी महकमें पीएचईडी यानि जलदाय विभाग में नौकरी चाहने वालों की बाढ सी आगई है.
ऐसा ही नजारा तब भी देखने में आया था जब फिल्म शोले रिलीज हुई थी. उसके पहले कोई भी सरकारी कर्मचारी गांवों में जाने, रहने से कतराता था लेकिन जैसे ही फिल्म शोले देखकर आने वालों ने बताया कि गांव में तो हेमामालिनी तांगा चला रही है तो गांवों में ट्रांसफर चाहने वालों में होड लग गई. सर ! पहले मैं. सर ! पहले मुझें.
शिव शंकर गोयल

error: Content is protected !!