शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने व्यापक डिस्ट्रब्यूशन नेटवर्क के द्वारा
बैंक-अशयोरेंस सेवाएं देने के लिए भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की
2 जून, 2021: शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक प्रगतिशील टैकनोलजी-संचालित बैंक और अर्बन को-आपरेटिव बैंक से परिवर्तित होने वाला भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक है, आज भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, भारती एंटरप्राइजेज (भारत के प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक) और एक्सा (विश्व की सबसे बड़ी इन्श्योरेन्स कंपनियों में से एक) के बीच एक जॉइन्ट वेन्चर के साथ स्ट्रेटेजिक साझेदारी की घोषणा की है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सम्पूर्ण भारत में अपनी ब्रांच नेटवर्क के माध्यम से इन्श्योरेन्स उत्पादों को डिस्ट्रिब्यूट करने के लिए साझेदारी की है।
यह साझेदारी, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के 4.5 लाख से अधिक ग्राहकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य, बचत और इनवेस्टमेंट योजनाओं सहित भारती एक्सा के व्यापक लाइफ इन्श्योरेन्स उत्पाद सूट तक पहुंचने और बिना किसी रुकावट के खरीदने में मदद करेगा। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के सभी 31 शाखाओं और डिजिटल नेटवर्क के ग्राहकों के लिए यह ग्राहक-केंद्रित उत्पादों की सीरीज़ उपलब्ध होगी और साथ ही इन्श्योरेन्स पॉलिसियों के बदले ग्राहकों को नकद उपलब्ध करने हेतु डिजिटल ऋण दिया जाएगा।
इन नयी सुरक्षा योजनाओं और मार्केट-फर्स्ट सुविधाएं, ग्राहकों को उनके फाइनेंसियल लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। लंबे समय के बचत उत्पाद, ग्राहकों को अपने बच्चों के लिए शिक्षा और करियर की योजना बनाने, धन और नकदी व्यवस्था, सेवानिवृत्ति योजना, और अन्य सुविधाएं देने में भी करगार होंगे।
गठबंधन पर शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुवीर कुमार गुप्ता ने कहा, “हमें बहुत खुशी हैं कि हम भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के साथ जुड़ कर अपने ग्राहकों के लिए प्रथम श्रेणी की इन्श्योरेन्स सुविधाएं ला रहें हैं। हमारा गठजोड़ हमें इन्श्योरेन्स के लाभों से अनिभिज्ञ लोगों के लिए उपयुक्त आवश्यकता-संबंधित फाइनेंसियल सुरक्षा उत्पादों को लाने में सहयोग करेगा। यह गठबंधन हमारे डिजिटल डिस्ट्रब्यूशन नेटवर्क की मदद से और भारत के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने हेतु हमारे ग्राहकों के लिए फाइनेंसियल समावेशन और सम्पत्ति के निर्माण में तेजी लाने के लिए शुरू किए गए कई उपायों का एक हिस्सा है। ”
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पराग राजा ने कहा, ”हम घरेलू बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते नाम शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी करते हुए अत्यंत खुश हैं। हमारा गठबंधन सुरक्षा और सभी इन्श्योरेन्स सोल्युशंस के साथ बैंक के ग्राहकों को सशक्त बनाएगा और हमें आबादी के सभी वर्गों तक पहुंचने के हमारे इरादों को मजबूती प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि यह पार्टनरशिप हमारे डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली को विकसित करेगी और देश में इन्श्योरेन्स क्षेत्र में पैंठ बढ़ाने में हमारी मदद करेगी।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के मौजूदा ग्राहक मुख्य रूप से रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विसेज, हाउसिंग एंड रियल एस्टेट और माइक्रोफाइनेंस जैसे सेगमेंट में आते हैं। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक, उद्यमी और बैंकिंग सुविधा से वंचित महिलाएं, किराना स्टोर, नव बैंकिंग सेवाओं और गोल्ड ऋण की आवश्यकता रखने वाले छोटे व्यापारी इत्यादि क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए कई फिनटेक साझेदारी के लिए चर्चा में सक्रिय रूप से लगा हुआ है।
About Shivalik Small Finance Bank
Shivalik Small Finance Bank is the first SFB in India to have transitioned from an Urban Co-operative Bank. The Bank has over 23 years of experience in offering retail banking products and services. The bank is technology focused and is powered by Infosys Finacle Core Banking and Digital Banking Suite including internet and mobile banking. The cloud-based architecture provides the bank with unmatched agility to cost effectively manage scale and power its growth. The Bank is live on all retail payment platforms including UPI, IMPS, NEFT/RTGS and is a direct member of the National Financial Switch. The bank has over 4.5 lakh unique customers including 15,000 self-help groups and operates through 31 branches and over 250 banking agents across Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Delhi and Uttarakhand. As on March 31, 2021, the total deposit base of the bank stood at Rs 1245 Crores and total advances stood at Rs 805 Crores. The Bank is a corporate agent for distribution of insurance products of Bharti AXA Life Insurance, New India Assurance Co. Ltd. (General Insurance), Bajaj Allianz General Insurance Co. Ltd., Bajaj Allianz Life Insurance Co. Ltd., Star Health & Allied Insurance Company (Health Insurance) and Life Insurance Corporation of India. Its key technology partners also include Infosys (Edgeverve), FIS and Ctrl-S.
To know more, visit http://www.shivalikbank.com
Bharti AXA Life Insurance Company Ltd.
Bharti AXA Life Insurance is a joint venture between Bharti, one of India’s leading business groups with interests in telecom, agriculture business, and retail, and AXA, one of the world’s leading organizations with interests in financial protection and wealth management. The joint venture company has a 51% stake from Bharti and 49% stake of AXA. The company has a pan-India presence through its 261 offices and offers a wide range of value for money and need-based insurance products targeted at individuals and groups.