’’कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए’’ व ’’कोरोना मुक्त भारत’’ का संकल्प होगा साकार

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 7 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब अन्न योजना के तहत देश की 80 करोड़ जनता को दीपावली तक निशुल्क अन्न उपलब्ध कराने और 18 वर्ष व इससे अधिक उम्र के युवाओं को निशुल्क वैक्सीन कराने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे जहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा, वहीं कोई युवा वैक्सीन से वंचित नहीं रहेगा। इन दोनों निर्णयों से यह साबित हो गया है कि मोदी सरकार देश की जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। इससे ’’कोरोना मुक्त भारत’’ का संकल्प भी साकार होगा।
इससे उन लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी, जो कोरोना में लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी का संकट झेल रहे हैं। लोगों को भरपेट अन्न मिलेगा, तो उनमें कोरोना से लड़ने की ताकत आएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी ने देशभर में 18 वर्ष व इससे अधिक उम्र के युवाओं को पूरी तरह निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने का भी ऐतिहासिक निर्णय कियाहै। इससे राज्यों को वैक्सीनेशन पर कोई व्यय नहीं करना पड़ेगा। मोदी का यही मानना रहा है कि युवा ही देश के भविष्य हैं और इस भविष्य को सहेजना बहुत जरूरी है। यही युवा आगे चलकर देश के विकास में योगदान देंगे।

error: Content is protected !!