सेवादल द्वारा लगातार जारी है महात्मा जनता रसोई

अजमेर 07 जून 2021 – कोरोना महामारी से उपजे संकट से निर्धन व जरूरतमंद परिवारों को दो समय का भोजन जुटाने में भारी संकट का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते राजस्थान कांग्रेस सेवादल की महासचिव पार्षद द्रौपदी कोली द्वारा सेवा परमो धर्म के तहत जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वी पुण्य तिथि से अजमेर में ऐसे परिवारों के लिए महात्मा जनता रसोई का प्रारम्भ कर भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन चलाई जा रही है।
यह जानकारी देते हुए पार्षद द्रोपदी कोली ने बताया कि महात्मा जनता रसोई से गरीब बीपीएल परिवारों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के 600 लोगों को खाना प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है जिसमें सेवादल की महिला व पुरुष कार्यकर्ता पूरा सहयोग कर रहे हैं एवं महात्मा जनता रसोई का संचालन कर रहे हैं। सेवादल के कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गोविंद डोटासरा जी की मंशा कोई भी गरीब भूखा ना सोए के अनुसार प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह जी शेखावत के निर्देशानुसार ही कार्य कर रहे हैं। उक्त सेवाकार्य में कोविड-19 सरकारी गाइडलाइन की पूरी पालना की जा रही है।
महात्मा जनता रसाई में हरि प्रसाद जाटव, सुनील कुमार, मुकेश टेलर, विष्णु, हरीश कुमार, मनोज गोठवाल, विश्वजीत, पुष्पा टेलर, कांता, दीपमाला, शांति, पुष्पा व उषा इत्यादि निरंतर सेवा दे रहे हैं।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!