– जनता के लिए “पांच दिवसीय सप्ताह” शुरू

तो बुधवार से आपके लिए बाजार सुबह से शाम चार बजे तक खुलेंगे। अब आपको ही सोचना कि कोरोना की तीसरी लहर को बुलाओगे या नहीं। नहीं बुलाओगे तो अच्छा रहेगा हम अपने परिजनों के साथ ही रहेंगे। और फिर से बाहर बिना मास्क के घूमे तो समझो कोरोना फिर आपको अपनी “आगोश” में लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं करेगा।
कोरोना पोजिटिव के आकड़े जरूर कम हुए लेकिन कोरोना का “जलवा” वैसे के वैसा ही हैं। पांच दिन बाजार खुलेंगे इसलिए जरूरत की चीजें खरीदने में “हाय तौबा” मत करना। सब मिलेगा और सब को मिलेगा। इसलिए बाजार में भीड़भाड़ मत करना। मास्क लगना, दो गज की दूरी को भूलना मत और सेनेटाइजर साथ रखना तथा वैक्सीन जरूर लगवाना तभी हम कोरोना को मात दे पाएंगे। वरना इस बार कोरोना आएगा तो फिर संभलने का मौका नहीं देगा क्योंकि दस जून से रोडवेज व निजी बसें चलेगी। लोग इधर से उधर आएंगे जाएंगे। यही पल फिर दे सकते हैं कोरोना को न्यौता। इसलिए ध्यान रखना जरुरी हैं। जिस तरह कर्मचारियों के लिए फाइप डे वीक हैं उसी तरह अब जनता के लिए पांच दिवसीय सप्ताह शुरू हो गया हैं। यानी सोमवार से शुक्रवार तय किया हैं सरकार ने घर से बाहर निकलने के लिए बाकी शनिवार व रविवार घर में ही रहना हैं।
– सुशील चौहान-
– 98293-03218
– स्वतंत्र पत्रकार
– पूर्व उप – सम्पादक, राजस्थान पत्रिका
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेस क्लब,भीलवाड़ा
– sushilchouhan [email protected]