विवेक चौधरी यूथ मूवमेंट अजमेर के जिला अध्यक्ष और हर्षित चौहान नगर अध्यक्ष बने

यूथ मूवमेंट अजमेर की जिला कार्यकारिणी के गठन के निर्देश जारी
राजस्थान प्रदेश के जिलों में बन रही है यूथ मूवमेंट की इकाइयां

अजमेर // सामाजिक सरोकार के लिए संकल्पित ‘यूथ मूवमेंट राजस्थान‘ के संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने अजमेर जिला अध्यक्ष के पद पर विवेक चौधरी और नगर अध्यक्ष पद पर हर्षित चौहान को नियुक्त किया है।
यूथ मूवमेंट के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु राठौर ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले में यूथ मूवमेंट की इकाइयों का गठन किया जा रहा है । अभी कुछ दिन पहले नागौर के जिला अध्यक्ष पद पर गिरधारी डूडी को नियुक्त किया गया था ।
गौरतलब है कि यूथ मूवमेंट की शुरूआत चित्तौड़गढ़ जिले से की गई थी । चित्तौड़गढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर संस्थापक अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना को जिला कलक्टर के द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया और उसके बाद विभिन्न संस्थाओं के द्वारा यूथ मूवमेंट को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

error: Content is protected !!