ऑल रिलीफ सोसायटी, अजमेर द्वारा जारी है सेवा कार्य

अजमेर 08 जून 2021 ( ) आॅल रिलिफ सोसायटी व जादूगर फाउन्डेषन के संरक्षक पार्षद नरेष सत्यावना व निर्देषक रोषन काजोत ने बताया कि यूपी आगरा गांव के रहने वाले गुड़िया अग्रवाल पत्नी श्री राहुल अग्रवाल जो की पाल बिचला अजमेर में निवास कर रहे थे और कोविड-19 महामारी व लाॅकडाउन के चलते इनकी स्थिति काफी दयनीय हो गई जिस कारण यह अपने गांव नही जा पा रहे थे जिसके चलते सोसायटी द्वारा इन्हें अपने गांव आगरा टंूडला जानेे की टिकट व 1200/- रू. नकद देकर भेजा गया।
यह जानकारी देते हुए ऑल रिलीफ सोसायटी के संरक्षक पार्षद नरेश सत्यवाना ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते जरूरतमंद व गरीब लोगो के लिए सोसायटी द्वारा रसोई निरन्तर चालू है लेकिन आज लाॅकडाउन का समय बढ़ने से कल दिनांक 09 जून से सोसायटी द्वारा कोविड-19 रोगियों को घर-घर जाकर भोजन व दवाईयों की व्यवस्था कराई जायेगी व उनके घरो को सेनेटाईजर भी किया जायेगा। इस हेत सोसायटी द्वारा हेल्पलाईन नं. 7023305967 भी जारी किया गया है।
इस दौरान मनीष श्रीवास्तव, दिलीप गांधी, भारत भूषण, महेष वर्मा, रोषन सिंह, मनीष राजोरिया, मुरारी अटारिया, पिन्टु जउनपुरिया, कमल मठुनिया व कालू चावला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!