महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर को बिना कारण के निलंबित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन

आज दिनांक 8 जून 2021 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर, दो चेयरमैन व एक पार्षद को बिना कारण के निलंबित किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया.
अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि जहां केंद्र सरकार कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए जनहित के कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है वहीं दूसरी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर, दो चेयरमैन व एक पार्षद को बिना कारण निलंबित किया जाना पूर्ण रूप से अवैधानिक है व लोकतंत्र की हत्या है
उन्होंने कहा इसी कांग्रेस सरकार ने पूर्व में 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी उसी प्रकार प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पुनः लोकतंत्र की हत्या करते हुए जयपुर ग्रेटर नगर निगम में यह कृत्य किया है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जहां भी भाजपा के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में बोर्ड है वहां अनुचित दबाव बनाकर सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हर तरीके के हथकंडे अपनाने , बार-बार परिसीमन कर ,बार-बार चुनाव चुनाव स्थगित कर ,सरकारी मशीनरी के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश की लेकिन जब इन सब में कांग्रेस असफल हो गई तो तानाशाही पर उतर गई, पहले नगर निगम की कमेटियां भंग की थी तो न्यायालय ने उन्हें पुनः बहाल किया , इसी तरह प्रदेश की अन्य नगर पालिका ,नगर परिषद और नगर निगम में सरकार का दुरुपयोग कर चुने बोर्ड को भंग करने की कोशिश लगातार कांग्रेस कर रही है
महापौर ब्रजलता हाडा ने कहा कि थोड़े दिन पहले कांग्रेस की तानाशाही सरकार ने मेयर के मना करने के बावजूद लॉक डाउन में दलितों की बस्ती उजाड़ दी, एक कंपनी के साथ मिलकर सरकार भ्रष्टाचार करना चाहती है इसलिए चुने हुए निकायों को भंग करने के लिए अलोकतांत्रिक कोशिश कर रही है ,भारतीय जनता पार्टी सड़क पर सदन में न्यायालय में सरकार के इस तानाशाही के खिलाफ पुरजोर लड़ाई लड़ेगी

जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ताओं ने हिटलर सरकार के विरुद्ध जिला मंडल स्तर पर विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नारे लगी तख्ती काला मास्क हाथों सर पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को आईना दिखाने का काम किया गया
उपरोक्त विरोध प्रदर्शन में ओ बी सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना,महामंत्री सम्पत सांखला, रमेश सोनी , आनंद सिंह राजावत , जय किशन पारवानी, घीसू गढ़वाल, राजेश शर्मा ,प्रकाश बंसल, महेन्द्र जादम , पार्षद प्रेमलता बंसल, अशोक मुदगल ,विक्रम सिंह ,अनील नरवाल,विजय सिंह टाक,रचित कच्छावा, संदीप गोयल, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे

महिला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अजमेर द्वारा प्रातः 11:00 कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ हाथों में तख्तियां ले विरोध प्रदर्शन किया गया
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारतीय श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पुतले को चौराहे के बीच में रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया
महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में विधायक अनिता भदेल,महापौर ब्रजलता हाड़ा , प्रदेश महामंत्री सरिता गेना, सरोज चौधरी ,लक्ष्मी यादव, श्वेता शर्मा ,पार्षद डिंपल शर्मा ,नलिनी शर्मा, रूबी जैन, सीलम ,नीतू मिश्रा, सीमा , अंजना शेखावत,कमला साहू ,टीना मोयल, विजयलक्ष्मी विजय,सुनीता चौहान एवम सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रही

आर्य मण्डल
आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर ग्रेटर नगर निगम जयपुर मे असवैधानिक तरीके से मेयर व तीन पार्षदो के निलम्बन के विरोध मे सीता गौ शाला पर आर्य मडंल मे मडंल स्तर पर विरोध प्रदर्शन रखा गया जिसमे हाथ मे काली पट्टी बाधकर व राजस्थान सरकार के विरोध मे नारे लगाये।
जिसमे कोविड गाईड लाईन की पालना करते हुए आर्य मडंल अध्यक्ष मोहन लालवानी उपाध्यक्ष अटल शर्मा मडंल मत्री राजेश शर्मा वार्ड अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी व प्रदीप तुनगरिया ललित सामरिया जीवन तेजी पार्षद विक्रम तम्बोली हेमन्त सुनारिवाल बलराम कृष्ण किरण तुनगरिया हेमलता खत्री कार्यकर्ता विजय शर्मा पप्पू बच्चानी आदि ने विरोध प्रर्दशन मे भाग लिया

बजरंग मण्डल
बजरंग मंडल द्वारा बजरंग मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम द्वारा पुलिस लाइन चौराहे पर बजरंगबली के मंदिर पर कुशासन वाली इस कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई वह कांग्रेस को सद्बुद्धि आये इसके लिए यज्ञ किया गया
इस अवसर पर मंडल महामंत्री गंगाराम सैनी ,राजेंद्र राठौड़ ,रचित कच्छावा, संजीव चतुर्वेदी, दातार सिंह, सरोज चौधरी, लक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे

पृथ्वीराज मण्डल
पृथ्वीराज मंडल द्वारा गांधी भवन चौराहे पर लोकतंत्र का गला घोटने वाली कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन किया गया जिसमें पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, मंडल महामंत्री अनिल नरवाल, अशोक मुद्गल, हेमलता बंसल,सुरेश गोयल, बालेश गोहिल,रोहित यादव आदि उपस्थित रहे

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!