कांग्रेस कार्यकर्ता 11 जून को राज्य के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेंगे

मुजफ्फर भारती
अजमेर ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में बुधवार को तय किया जाकर संगठन की जिला इकाइयों को निर्देशित किया गया कि देेश में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता 11 जून को राज्य के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन करेंगे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में शहर कांग्रेस 11 जून को शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
संगठन के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती द्वारा जारी बयान में बताया कि प्रदेश कांग्रेस की वर्चुअल बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी अजय माकन पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शहर कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष विजय शामिल हुए। वर्चुअल बैठक में निर्देशित किया गया कि शहर कांग्रेस शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती हुई कीमतों के विरुद्ध कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे ।
कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार 11 जून को विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर आयोजित किया जाएगा । शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन इस संदर्भ में गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन करेंगे प्रदर्शन के लिए शहर को 4 जोन में बांटा जाएगा और हर हर जोन में आने वाले पेट्रोल पंप पर उसके नजदीकी वार्ड अध्यक्ष पार्षद पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण अग्रिम संगठनों विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रदर्शन के दौरान राज्य सरकार द्वारा जारी कॉविड गाइडलाइन का भरपूर पालन किया जाएगा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का विशेष ध्यान रखा।
वर्चुअल बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस नेताओं ने कोरोना बचाव टीकाकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के लिए टीकाकरण नीति बनाने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी या तो देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को समझ नहीं सके या उन्होंने जानबूझकर इस खतरे को नजरअंदाज कर दिया।
अध्यक्ष विजय जैन ने सभी पार्षदों पार्षद प्रत्याशियों जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं अग्रिम संगठनों विभाग प्रकोष्ठ का आह्वान किया कि वह 11 जून को सुबह 11 बजे अपने-अपने क्षेत्रों के पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन में सक्रियता से भाग ले।

error: Content is protected !!