अजमेर 11 जून 2021 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में 9 नंबर पैट्रोल पंप पर डीसीसी के निवर्तमान महामंत्री अमोलक छाबड़ा के साथ सेवादल की महामंत्री पार्षद द्रौपदी कोली व निर्मल बैरवाल जिला अध्यक्ष कोली समाज, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, पूर्व पार्षद सोनल मौर्य के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व सेवादल महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध भारी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। केंद्र सरकार अगर यहां पर भी नहीं रुकी तो मजबूरन हम लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
प्रदर्शन करने वालों की हरी प्रसाद जाटव, मुकेश टेलर, विश्वजीत, सुनील कुमार, गिरीश कुमार, पुष्पा, ममता, दीपमाला, उमा, सरोज गहलोत, उषा, शांति इत्यादि मौजूद थे।