सेवा करने का अवसर मिला हैं आओ मिलकर करे-विनय लोढ़ा

श्री प्राज्ञ सेवा समिति ने पुष्कर,कालबेलियों की ढाणी के अलावा अजमेर की लुहार बस्ती में सेवा दी
———————————————
श्री प्राज्ञ सेवा समिति द्वारा सदस्यो,जीवदया प्रेमियों,समाजसेवियों एवम भामाशाहो के सहयोग से विगत पचास दिन से चलाई जा रही अजमेर के स्लम एरिया एवम अजमेर के अंचल में रहने वाले असहाय,
विकलांग,एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले, कोरोनाकाल में हुवे बेरोजगार व्यक्तियों एवं अन्य जरूरतमन्दों के लिए चलाई जा रही शुद्ध एवम सात्विक भोजन की नियमित सेवा में आज फाई सागर रोड निवासी विनय जी लोढ़ा एवम रामनगर निवासी अनिल कुमार जी चौरड़िया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से सभी वर्ग पर असर हुआ है विशेषकर दिहाड़ी मजदूर व रोज कमाकर अपने परिवार को पालने वाले व्यक्तियों पर इसका गहरा प्रभाव हैं ऐसे में हमे इनकी सेवा का असर मिला हैं जिसे हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे तो निश्चित रूप से यह अनेआप को अकेला महसूस नही करेंगे
समिति के मंत्री इंदरचंद पोखरना व कार्यक्रम संयोजक पदमचंद जैन खटोड़ ने बताया कि आज सामाजिक कार्यकर्ता श्री सतीश पारीक ने पुष्कर के पास डैरो में व ए के न्यूज़ रिपोर्टर श्री सुखदेव भट्ट के संयोजन में मोतीसर ग्राम के पास बसी कालबेलियों की ढाणी में भोजन का वितरण कराया गया
समिति अध्यक्ष जी एम जैन के अनुसार आज झलकारी नगर स्थित बी पी एल क्वाटर व लुहार बस्ती की महिलाओ को सुमित खंडेलवाल केटर्स द्वारा निर्मित शुद्ध एवम सात्विक भोजन के पैकेट्स के साथ मासूम बच्चो को बिस्किट्स के पैकेट्स का वितरण स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता आर पी अग्रवाल के आथित्य में किया गया
समिति के जन सम्पर्क अधिकारी अतुल पाटनी ने बताया कि आज की सेवा से दो सौ सत्तर व्यक्ति एवम नव्वे बच्चे लाभान्वित हुवे
पदमचंद जैन
संयोजक

error: Content is protected !!